AC Blast Warning Signs: AC चलाने वालों के लिए जरुरी खबर, टाइम रहते ही पहचान लें ये सिग्लन, वरना हो सकता है दिल्ली जैसा हादसा

Edited By Updated: 05 May, 2026 11:50 AM

ac gives this signal before bursting

गर्मियां बढ़ने के साथ ही AC का उपयोग भी बढ़ जाता है। ऐसे में AC ब्लास्ट और आग लगने की घटनाओं का खतरा भी रहता है। हाल ही में हुई कुछ दुर्घटनाओं ने AC सेफ्टी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अक्सर AC पूरी तरह खराब होने या फटने से पहले कुछ खास संकेत देता...

AC Blast Warning Signs: गर्मियां बढ़ने के साथ ही AC का उपयोग भी बढ़ जाता है। ऐसे में AC ब्लास्ट और आग लगने की घटनाओं का खतरा भी रहता है।  हाल ही में हुई कुछ दुर्घटनाओं ने AC सेफ्टी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अक्सर AC पूरी तरह खराब होने या फटने से पहले कुछ खास संकेत देता है। अगर आप इन 7 चेतावनी संकेतों को समय रहते पहचान लें, तो किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सकता है:

1. जलने की गंध 

एसी चलाने के दौरान या इनडोर/आउटडोर यूनिट के पास अगर आपको प्लास्टिक या तार जलने की गंध को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह इंटरनल ओवरहीटिंग या बिजली के तारों में हो रही गड़बड़ी का शुरुआती संकेत हो सकता है।

PunjabKesari
2. धुआं निकलना 

धुआं निकलना भी एक सबसे गंभीर चेतावनी हो सकती है। अगर आपको हल्का सा भी धुआं निकलता दिखे, तो सबसे पहले मेन स्विच से पावर सप्लाई बंद करें। जब तक  मैकेनिक इसे पूरी तरह चेक न कर ले, तब तक दोबारा ऑन करने की गलती न करें।

3. AC चलने के दौरान अजीब आवाजें आना  

AC चलते समय अगर खटखटाने, पीसने या कुछ टूटने जैसी आवाजें आ रही हैं, तो इसका मतलब है कि अंदरूनी पुर्जे ढीले हो गए हैं या फिर मोटर में खराबी आ रही है। तेज शोर घर्षण पैदा करता है जिससे आग लग सकती है।

4. बार-बार ट्रिप होना

अगर आपका AC बार-बार ट्रिप यानि की अपने आप On/Off हो रहा है, तो यह मशीन पर पड़ रहे ज्यादा लोड का संकेत है। AC खुद को ओवरहीटिंग से बचने के लिए सिस्टम खुद को ट्रिप करता है, जो कि एक बड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा है।

5. कूलिंग का कम होना या गर्म हवा देना

अगर आपका AC एक लंबे समय तक चलने के बाद भी कमरा ठंडा नहीं होता या फिर गर्म हवा आती है तो यह गैस लीकेज या कंप्रेसर की खराबी हो सकती है। गैस लीक होने की स्थिति में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है।

PunjabKesari

6. चिंगारी या स्पार्किंग 

स्विच बोर्ड या AC यूनिट के भीतर जरा सी भी चिंगारी दिखना सीधे तौर पर शॉर्ट सर्किट का संकेत है। खराब वायरिंग या लूज कनेक्शन की वजह से ऐसा होता है, जो मिनटों में भीषण आग का रूप ले सकता है।

7. पानी का रिसाव 

AC से पानी टपकना आम बात लग सकती है, लेकिन अगर यह पानी बिजली के तारों या इलेक्ट्रॉनिक पैनल के संपर्क में आता है, तो यह करंट फैलने या शॉर्ट सर्किट का बड़ा कारण बनता है।

बचाव के लिए जरूरी सुझाव:

  • साल में कम से कम दो बार किसी Skilled टेक्नीशियन से सर्विस जरूर करवाएं।
  • धूल जमने से एयरफ्लो रुकता है और कंप्रेसर पर लोड बढ़ता है, इसलिए फिल्टर की सफाई जरुर करें।
  • बिजली के उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए अच्छी क्वालिटी का स्टेबलाइजर इस्तेमाल करें।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!