Edited By Anu Malhotra,Updated: 05 May, 2026 01:42 PM

Kalita Maji: पश्चिम बंगाल की ऑसग्राम (SC) विधानसभा सीट से एक चौंकाने वाला चुनाव परिणाम सामने आया है, जहां बेहद साधारण घर से आने वाली कलिता माजी ने जीत हासिल की है। कभी घरों में बर्तन धोकर लगभग 2,500 रुपये महीने कमाने वाली कलिता अब विधायक बन गई हैं।

कलिता माजी BJP की उम्मीदवार थीं और उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के श्यामा प्रसन्ना लाहिरी को हराकर यह सीट अपने नाम की। उन्हें कुल 1,07,692 वोट मिले और उन्होंने करीब 12,535 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
राजनीति में आने से पहले कलिता पिछले करीब 20 सालों से घरेलू कामगार के रूप में काम कर रही थीं और अपने छोटे से आय से परिवार का पालन-पोषण करती थीं। धीरे-धीरे उन्होंने राजनीति में कदम रखा और बूथ स्तर से अपनी पहचान बनानी शुरू की।
यह उनकी लगातार दूसरी बड़ी कोशिश थी। पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्हें बीजेपी ने टिकट दिया था, जहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए लगभग 41% वोट हासिल किए थे, लेकिन 12000 वोटों के अंतर से हार गई थी। कलिता पिछले 10 सालों से राजनीति में एक्टिव हैं। उन्होंने अपनी राजनीति शुरुआत एक बूथ-स्तर की कार्यकर्ता के रूप में की थी और बाद में पंचायत चुनाव भी लड़ी।