अखिलेश यादव ने तृणमूल का समर्थन किया, BJP पर जीतने के लिए 'एजेंट' तैनात करने का आरोप लगाया

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 12:11 AM

accused the bjp of deploying  agents  to win

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों के नाम पर 'एजेंट' तैनात किए हैं। यादव ने यह भी कहा कि इन सबके बावजूद तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल की सत्ता...

नेशनल डेस्क : समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों के नाम पर 'एजेंट' तैनात किए हैं। यादव ने यह भी कहा कि इन सबके बावजूद तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल की सत्ता में बनी रहेगी। सपा प्रमुख ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में लिखा, ''भाजपा ने उत्तर प्रदेश के रामपुर और संभल जैसे स्थानों से पर्यवेक्षकों के नाम पर अपने आजमाए हुए एजेंट भेजे हैं, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा

ममता बनर्जी यहां हैं और दीदी ही रहेंगी।'' उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा, ''सही समय पर भाजपा के एजेंडे को लागू करने वाले इन 'एजेंटों' की आपराधिक गतिविधियों की गहन जांच की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।'' सपा नेता ने पोस्ट में आगे कहा, ''लोकतंत्र का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।''

यादव ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान में कहा, ''उत्तर प्रदेश के कुख्यात 'सिंघम' और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चहेते 'मुठभेड़ विशेषज्ञ' अजय पाल को निर्वाचन आयोग ने दक्षिण 24 परगना के लिए पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।'' पार्टी ने कहा, ''यह वही अधिकारी हैं जो अपने 'ठोक दो' वाले रवैये के कारण कुख्यात रहे हैं।'' 

तृणमूल ने कहा, ''निर्वाचन आयोग बंगाल के लिए इसी तरह के 'निष्पक्ष' पुलिस पर्यवेक्षक का चयन कर रहा है। जाहिर है, अब भ्रष्ट और आपराधिक रिकॉर्ड ही इस पद के लिए प्राथमिक योग्यता बन गया है।'' पार्टी ने यादव की पोस्ट को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा किया। पुलिस अधिकारी अजय पाल से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन भाजपा नेता सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि आयोग ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए तृणमूल समर्थक अधिकारियों को हटा दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!