नए नियमों के साथ 2 महीने बाद आज विमानों ने फिर भरी उड़ान, सुबह 4.45 पर उड़ी पहली फ्लाइट

Edited By Updated: 25 May, 2020 07:58 AM

after 2 months the planes started flying again from today

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लगे लॉकडाउन के कारण दो महीने तक रद्द  रहने के बाद महामारी से बचाव के नए नियमों के साथ घरेलू यात्री विमान सेवा आज दोबारा शुरू हो गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान सुबह 4.45 बजे रवाना...

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस के चलते देशभर में लगे लॉकडाउन के कारण दो महीने तक रद्द  रहने के बाद महामारी से बचाव के नए नियमों के साथ घरेलू यात्री विमान सेवा आज दोबारा शुरू हो गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान सुबह 4.45 बजे रवाना हुई। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-643 ने टर्मिनल-3 से पुणे के लिए उड़ान भरी। यह एयरबस का ए320 विमान है जिसके सुबह सात बजे पुणे पहुंचने की उम्मीद है।

PunjabKesari

सूत्रों ने बताया कि तय समय-सारणी के अनुसार, दिल्ली आने वाली पहली उड़ान स्पाइसजेट की एसजी-8194 होगी जो अहमदाबाद से आ रही है। इसके आने का समय सुबह 7.45 बजे है। इसके बाद सुबह 7.55 बजे लखनऊ से इंडिगो की 6ई-769 आएगी। Covid-19 का संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने 25 मार्च से घरेलू यात्री उड़ानों को पूरी तरह बंद कर दिया था। अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानें 22 मार्च से ही बंद हैं। इस दौरान मालवाहक उड़ानों और विशेष अनुमति प्राप्त यात्री उड़ानों का परिचालन जारी था।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!