Edited By Pardeep,Updated: 15 Dec, 2025 10:44 PM

आज रात से लेकर मंगलवार सुबह तक उत्तर भारत के कई इलाकों में बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और पाकिस्तान की ओर से बने कोहरे के दो बड़े पैच अब तेजी से फैलने लगे हैं, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत...
नेशनल डेस्कः आज रात से लेकर मंगलवार सुबह तक उत्तर भारत के कई इलाकों में बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और पाकिस्तान की ओर से बने कोहरे के दो बड़े पैच अब तेजी से फैलने लगे हैं, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में देखने को मिलेगा।
कहां-कहां पड़ेगा असर?
नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में आधी रात के बाद बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है। दिल्ली और गुरुग्राम के कई हिस्सों में रात करीब 2 बजे के बाद कोहरा असर दिखाएगा। यह स्थिति मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे तक बनी रह सकती है।
इसके अलावा हरियाणा के अधिकांश जिले, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान। इन सभी इलाकों में बहुत घना कोहरा (दृश्यता 0 से 50 मीटर तक) रहने की संभावना जताई गई है।
क्या हो सकती हैं परेशानियां?
-
सड़क पर विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ेगा।
-
फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हो सकते हैं, उड़ानों में देरी या रद्द होने की संभावना।
-
ट्रेन और बस सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।
लोगों के लिए जरूरी सलाह
-
आधी रात के बाद से सुबह तक सड़क यात्रा से बचें, जब तक बहुत जरूरी न हो।
-
वाहन चलाते समय फॉग लाइट और लो बीम का इस्तेमाल करें।
-
तेज रफ्तार से बचें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
-
हवाई यात्रा करने वाले यात्री एयरलाइन से पहले ही अपडेट जरूर लें।