Edited By Rohini Oberoi,Updated: 17 May, 2026 12:06 PM

अगर आप भी स्ट्रीट फूड खासकर पानीपुरी खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपको सावधान करने वाली है। गुजरात के अहमदाबाद शहर से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने सड़कों पर बिकने वाले खाने की साफ-सफाई और उसकी क्वालिटी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।...
Ahmedabad Street Food Viral Video: अगर आप भी स्ट्रीट फूड खासकर पानीपुरी खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपको सावधान करने वाली है। गुजरात के अहमदाबाद शहर से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने सड़कों पर बिकने वाले खाने की साफ-सफाई और उसकी क्वालिटी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां रानीप इलाके में पानीपुरी खा रही एक महिला की प्लेट में कथित तौर पर हड्डी का टुकड़ा निकला है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रानीप स्थित बीआरटीएस (BRTS) बस स्टॉप के पास लगी ‘कृष्णा भेल पकौड़ी’ नाम की एक मशहूर लारी की है। पीड़ित महिला शाम को करीब 6:30 बजे अपने परिवार के साथ वहां पानीपुरी का आनंद लेने पहुंची थी।
पहले बाल निकला, फिर सामने आई हड्डी
वायरल वीडियो में महिला ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि लापरवाही की शुरुआत पहली पानीपुरी से ही हो गई थी। महिला ने जैसे ही पहली पानीपुरी खाई उसमें से बाल निकला लेकिन परिवार के साथ होने के कारण महिला ने बात को ज्यादा तूल नहीं दिया और उसे नजरअंदाज कर दिया। विवाद तब बढ़ा जब महिला ने अपनी आखिरी पानीपुरी मुंह में डाली। उसे आलू-चने के मसाले के बीच कोई बहुत सख्त चीज महसूस हुई। जब उसने उसे बाहर निकाला तो वह हैरान रह गई—वह चीज हूबहू एक हड्डी जैसी दिख रही थी।
हड्डी नहीं, लकड़ी का टुकड़ा है - दुकानदार
हड्डी दिखने के बाद महिला ने तुरंत पानीपुरी वाले से इसकी शिकायत की। आरोपी दुकानदार ने अपनी गलती मानने के बजाय दावा किया कि वह हड्डी नहीं बल्कि कोई सूखी लकड़ी का टुकड़ा है। महिला के अनुसार जब वहां खड़े दूसरे ग्राहकों को वह टुकड़ा दिखाया गया तो सबने एक सुर में उसे 'हड्डी' ही बताया। खुद को फंसता देख दुकानदार ने उसे लकड़ी साबित करने के लिए चाकू से काटने की कोशिश भी की लेकिन वह चीज इतनी सख्त थी कि काफी मशक्कत के बाद भी चाकू से नहीं कटी।
यह भी पढ़ें: The Burning Train: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर आने के बाद नेटिजन्स (सोशल मीडिया यूजर्स) का गुस्सा भड़क उठा है। लोग अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) के फूड विभाग से इस लारी संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और फूड लाइसेंस रद्द करने की मांग कर रहे हैं।