Edited By Tanuja,Updated: 22 Jul, 2026 11:50 AM

ऑस्ट्रेलिया की 34 वर्षीय महिला ने प्राकृतिक रूप से एक जैसी चार बच्चियों को जन्म दिया है। डॉक्टरों के अनुसार यह गर्भावस्था करीब डेढ़ करोड़ में एक बार होती है। एक ही निषेचित अंडा चार हिस्सों में बंटने से चारों बच्चियों का जन्म हुआ। इसे ऑस्ट्रेलिया का...
International Desk: ऑस्ट्रेलिया में एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 34 वर्षीय जेनिटर साउ नाआमोआना ने एक जैसी चार बच्चियों को जन्म दिया है। डॉक्टरों के अनुसार यह गर्भावस्था इतनी दुर्लभ है कि प्राकृतिक रूप से इसकी संभावना करीब डेढ़ करोड़ में एक मानी जाती है। यह डिलीवरी क्वींसलैंड स्थित रॉयल ब्रिसबेन एंड विमेन्स हॉस्पिटल में पिछले सप्ताह हुई। मां और चारों बच्चियां स्वस्थ हैं। नाआमोआना पहले से ही चार बच्चों की मां हैं और अब उनके परिवार में कुल आठ बच्चे हो गए हैं।
In an extremely rare and high-risk pregnancy, an Australian woman gave birth to naturally conceived identical quadruplet daughters in Brisbane, described by a doctor as a 'one in 15 million' case pic.twitter.com/Ga5lULNPiz
— Reuters (@Reuters) July 21, 2026
अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. एलेक्सा बेंडाल ने बताया कि यह गर्भावस्था पूरी तरह प्राकृतिक थी। एक ही निषेचित अंडा गर्भ में चार हिस्सों में विभाजित हो गया, जिससे चारों बच्चियां बिल्कुल एक जैसी पैदा हुईं। उन्होंने कहा कि मेडिकल साइंस में ऐसे मामले बेहद दुर्लभ होते हैं और ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले इस तरह का कोई मामला दर्ज होने की जानकारी नहीं है। डॉ. बेंडाल ने इस घटना को "अविश्वसनीय" बताते हुए कहा कि इस तरह की प्राकृतिक गर्भावस्था दुनिया में बहुत कम देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि पूरी मेडिकल टीम के लिए यह एक यादगार और अनोखा अनुभव रहा।