मजाक में दोस्त के शरीर पर भर दी हवा, आंत फटने से हुई दर्दनाक मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Mar, 2018 03:27 PM

air filled with compressor in the friend body

कई बार एक छोटा सा मजाक किसी की जान पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही वाकया दिल्ली के नांगलोई का भी सामने आया है जहां मजाक मजाक में एक मजदूर की जान चली गई। फैक्टरी में काम के दौरान एक युवक ने अपने साथी के प्राइवेट पार्ट (गुदा मार्ग) में कंप्रेसर के जरिये...

नेशनल डेस्क: कई बार एक छोटा सा मजाक किसी की जान पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही वाकया दिल्ली के नांगलोई का भी सामने आया है जहां मजाक-मजाक में एक मजदूर की जान चली गई। फैक्टरी में काम के दौरान एक युवक ने अपने साथी के प्राइवेट पार्ट (गुदा मार्ग) में कंप्रेसर के जरिये हवा भर दी। पेट में हवा जाते ही उसके अंदरूनी हिस्से फट गए और मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हवा भरने वाले शख्स को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार मृतक रवींद्र (40) नांगलोई की एक प्लाइवुड फैक्ट्री में मजदूर था। इसी फैक्टरी में अमन विहार निवासी अंजन मिश्रा भी नौकरी करता है। बुधवार सुबह दोनों फैक्टरी में काम कर रहे थे इस दौरान रविंद्र की पैंट फट गई। पास ही बैठे अंजन ने ये देखा तो मजाक-मजाक में उसने हवा डालने वाले कंप्रेसर का पाइप रविंद्र के प्राइवेट पार्ट में डालकर प्रेशर दे दिया। 

हवा भरते ही रवींद्र का पेट फूलने लगा, ज्यादा तबीयत बिगड़ने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पता चला कि रवींद्र की आंतें फट गई हैं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अंजन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फैक्ट्री में काम करे रहे मजदूरों का कहना है कि उन्हें इस मामले में किसी तरह की साजिश नहीं दिखाई दे रही है, य​ह केवल एक हादसा है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!