टेकऑफ के बाद ही बड़ा खतरा…? एयर इंडिया विमान का इंजन फेल, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 01:00 AM

air india plane s engine fails pilot s presence of mind averts accident

एयर इंडिया की मुंबई से बेंगलुरु जा रही एक फ्लाइट में गुरुवार को तकनीकी खराबी के चलते अफरा-तफरी मच गई। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान के एक इंजन में समस्या आ गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत ‘PAN PAN’ आपातकालीन संदेश जारी किया और विमान को सुरक्षित...

नेशनल डेस्कः एयर इंडिया की मुंबई से बेंगलुरु जा रही एक फ्लाइट में गुरुवार को तकनीकी खराबी के चलते अफरा-तफरी मच गई। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान के एक इंजन में समस्या आ गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत ‘PAN PAN’ आपातकालीन संदेश जारी किया और विमान को सुरक्षित वापस मुंबई एयरपोर्ट पर उतार लिया।

टेकऑफ के दौरान दिखीं चिंगारियां, तुरंत लिया फैसला
यह घटना फ्लाइट AI 2812 (A320 Neo) में हुई, जिसने सुबह 2:05 बजे के निर्धारित समय के बजाय करीब 2:15 बजे उड़ान भरी थी। टेकऑफ के दौरान तेज आवाज और चिंगारियां दिखाई देने के बाद पायलट ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत विमान को वापस लाने का फैसला लिया। करीब 20 मिनट बाद, लगभग 2:35 बजे विमान सुरक्षित मुंबई लौट आया।

उड़ान के दौरान बंद हुआ दूसरा इंजन
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान का दूसरा इंजन बंद हो गया था। हालांकि, पायलट की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि संभावित तकनीकी गड़बड़ी के कारण एहतियातन विमान को वापस लाया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

47 यात्री सुरक्षित, एयरलाइन ने जताया खेद
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान लोकल स्टैंडबाय भी घोषित किया गया था। विमान में सवार सभी 47 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान की। नई फ्लाइट सुबह करीब 4:45 बजे रवाना की गई।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!