तेलंगाना में अगले 7 दिनों तक गरज के साथ बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की संभावना

Edited By Updated: 01 Jun, 2026 06:18 PM

thunderstorms and rain alert for the next 7 days in telangana

तेलंगाना में अगले सात दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम केन्द्र ने यहां जारी अपनी दैनिक रिपोटर् में बताया कि इसी अवधि के दौरान राज्य भर में कुछ...

नेशनल डेस्क : तेलंगाना में अगले सात दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम केन्द्र ने यहां जारी अपनी दैनिक रिपोटर् में बताया कि इसी अवधि के दौरान राज्य भर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

रिपोटर् में आगे कहा गया है कि पहले दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जिसके बाद अगले चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी। रिपोटर् में यह भी बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर बारिश हुई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!