Edited By Seema Sharma,Updated: 24 Nov, 2019 04:34 PM

महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद भी राजनीति अभी गर्माई हुई है क्योंकि राकांप-शिवसेना और कांग्रेस को यह सरकार मंजूर नहीं हैं। वहीं एनसीपी की ओर से अजित पवार को मनाने की कोशिशें की गई लेकिन वे भाजपा का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुए। अजित पवार ने जयंत...
मुंबईः महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद भी राजनीति अभी गर्माई हुई है क्योंकि राकांप-शिवसेना और कांग्रेस को यह सरकार मंजूर नहीं हैं। वहीं एनसीपी की ओर से अजित पवार को मनाने की कोशिशें की गई लेकिन वे भाजपा का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुए। अजित पवार ने जयंत पाटिल से कहा कि इसी में एनसीपी का फायदा है।
वहीं अजित पवार ने डिप्टी सीएम बनने के बाद उनको मिली शुभकामनाओं का ट्वीट के जरिए जवाब दिया और सभी का धन्यवाद किया। अजित पवार ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम बनाने के लिए धन्यवाद। वहीं उन्होंने राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेताओं को भी ट्वीट के जरिए शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमने महाराष्ट्र को स्थायी सरकार दी है और राज्य के विकास-भलाई के लिए काम करेंगे।

बता दें कि शनिवार सुबह अचानक देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री और अजित पवार के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद सियासी गलियारे में हलचल मच गई थी। जहां शुक्रवार तक उद्धव ठाकरे के सीएम बनने की खबरें थीं वहीं रविवार को फिर से फडणवीस सरकार बनने के बाद राकांपा-शिवसेना और कांग्रेस भी हैरान रही गई। इस गठजोड़ के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी।

