CM योगी ने PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर दी बधाई, कहा- 'मोदी सरकार ने सुशासन को बनाया जन-आंदोलन'

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 04:11 PM

pm modi s 12 years of trust development and public welfare cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी एक विस्तृत पोस्ट में प्रदेश के...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी एक विस्तृत पोस्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने जनभागीदारी को विकास की महत्वपूर्ण शक्ति में परिवर्तित किया है और सुशासन को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है।

<

>

मुख्यमंत्री ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), पीएम गति शक्ति, डिजिटल परिवर्तन तथा उद्यमशीलता को बढ़ावा देने वाली नीतियों ने देश की आर्थिक वृद्धि को गति देने में योगदान दिया है। उन्होंने मिशन लाइफ, नवीकरणीय ऊर्जा और स्वच्छ गतिशीलता जैसी पहलों का भी उल्लेख किया और कहा कि इनसे विकास तथा पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया गया है। योगी ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों का प्रभाव गरीब कल्याण, कृषि, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, स्वास्थ्य, तकनीकी नवाचार, रक्षा आधुनिकीकरण और सांस्कृतिक गतिविधियों सहित कई क्षेत्रों में देखा गया है।

उन्होंने 'विकसित भारत' के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान अवधि सेवा, सुशासन और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई भी दी। नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद वह 2019 के लोकसभा चुनाव में दोबारा निर्वाचित हुए और 2024 के आम चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!