Aaj Ka Good Luck (20th June 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 20 Jun, 2026 07:23 AM

aaj ka good luck

Aaj Ka Good Luck (20th June 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार 20 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, धन लाभ और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रहेगा। यदि आप अपने भाग्य को मजबूत करना चाहते हैं, तो...

Aaj Ka Good Luck (20th June 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार 20 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, धन लाभ और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रहेगा। यदि आप अपने भाग्य को मजबूत करना चाहते हैं, तो राशि अनुसार बताए गए शुभ उपाय अवश्य करें।

मेष: निवेश से लाभ तो होगा लेकिन बहुत सोच-विचार करने के बाद कोई भी कदम उठाएं।  परिवार में सुखद समाचार, जिसका लंबे समय से इंतजार था।
उपाय: दो मुट्ठी चीनी छत पर बिखेर दें।

वृष: आज कोई बड़ा फैसला करना पड़ सकता है, मन की शांति को भंग न होने दें। पारिवारिक सहयोग से हर मुश्किल पार कर लेंगे।
उपाय: बर्फी दान करें।

मिथुन: परिवार और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। घर में खुशी का माहौल बना रह सकता है बेशर्ते अपनी वाणी में शहद भरे रखें, क्रोध करने से बचें।
उपाय: तिल और गुड़ दान करें।

कर्क: आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। धन लाभ या बचत बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा, उसे हाथ से जाने न दें।
उपाय: गंगा जल से स्नान करें।

सिंह: अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी, करियर में प्रगति होगी। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है लेकिन पूरा होने में अभी समय लगेगा।
उपाय: चरी का दान करें।

कन्या: आज आपकी संवाद क्षमता आपको सफलता दिलाएगी। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं।
उपाय: बच्चों को इमली के गोले दें।

तुला: आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलेगी, उसके साथ-साथ समाज में रुतबा भी बढ़ेगा।
उपाय: थोड़ा सा नील गंदी नाली में बहा दें।

वृश्चिक:  भाग्य का साथ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता। रिश्तों में मजबूती आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा से लाभ होने के योग हैं।
उपाय: केसर का दूध मित्रों को पिलाएं।

धनु: आज सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
उपाय: तांबे के बर्तन प्रयोग में लाएं।

मकर: आज लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने के योग हैं। नौकरी और व्यवसाय में आपके विचारों की सराहना होगी।
उपाय: अनार के पौधे पर दही डालें।

कुंभ: संबंधों में सुधार और सामंजस्य बढ़ेगा। प्रेम और साझेदारी के मामलों में शुभता रहेगी। आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत मिलेंगे।
उपाय: मूली दान करें।

मीन: कार्यक्षेत्र में सफलता तो मिलेगी लेकिन विरोधियों से बचकर रहना होगा। ज्ञान बढ़ेगा और सीखने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: लाल वस्त्र धारण करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!