Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 Jun, 2026 10:15 AM

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने के MCX पर 10 ग्राम सोना 2689 रुपए टूटकर 1,46,620 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी में 7305 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,30,267 रुपए पर कारोबार...
बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने के MCX पर 10 ग्राम सोना 2689 रुपए टूटकर 1,46,620 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी में 7305 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,30,267 रुपए पर कारोबार कर रही है।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई और यह 960 रुपए टूटकर 1.53 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, शेयर बाजार में तेजी के बीच सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में कीमती धातुओं की मांग घटने से चांदी की कीमत 6,660 रुपये लुढ़क गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के 1,54,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 960 रुपए टूटकर 1,53,440 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। चांदी में भी भारी बिकवाली का दबाव देखा गया और इसकी कीमत 6,660 रुपए लुढ़ककर 2,48,740 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में यह 2,55,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एनकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ''फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा के बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई, क्योंकि नए फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श की टिप्पणियों से संकेत मिला कि अगर अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहती है, तो वर्ष 2026 में ब्याज दरों में एक बार बढ़ोतरी हो सकती है।''