Edited By Rohini Oberoi,Updated: 17 Mar, 2026 09:25 AM

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रामघाट रोड स्थित एक निजी होटल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत...
Wife Caught with Lover in Aligarh Hotel : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रामघाट रोड स्थित एक निजी होटल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शक ने बनाया जासूस
जानकारी के अनुसार पति को पिछले काफी समय से अपनी पत्नी के व्यवहार पर संदेह था। पत्नी अक्सर घर से बाहर रहने लगी थी और पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं देती थी। शक गहराने पर पति ने उसकी निगरानी शुरू कर दी। शनिवार को जब पत्नी घर से निकली तो पति ने चुपके से उसका पीछा किया। उसने देखा कि पत्नी रामघाट रोड के एक होटल में एक युवक के साथ दाखिल हुई है।
पुलिस के साथ बोला धावा
होटल के बाहर खड़े पति ने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई और सीधे क्वार्सी थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस टीम के साथ जब पति ने होटल के कमरे में दस्तक दी तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। पत्नी अपने प्रेमी के साथ वहां मौजूद थी। पुलिस ने मौके से ही प्रेमी और महिला को काबू में कर लिया और थाने ले आई।
यह भी पढ़ें: हवा में कांपने लगा Air India का विमान! न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 300 यात्रियों की अटकी सांसें
कानूनी कार्रवाई और धारा 497
पुलिस ने इस मामले में प्रेमी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पति की शिकायत के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
: