July Bank Holidays: जुलाई महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटाना है जरूरी काम तो नोट कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 01 Jul, 2026 08:28 AM

banks will remain closed for a total of 12 days in july 2026

नया महीना यानी कि जुलाई 2026 शुरू हो चुका है। अगर इस महीने आपको पैसों के लेन-देन, चेक क्लीयरेंस या बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई भी जरूरी काम निपटाना है तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। RBI के कैलेंडर के मुताबिक जुलाई के महीने में त्योहारों,...

July Bank Holidays : नया महीना यानी कि जुलाई 2026 शुरू हो चुका है। अगर इस महीने आपको पैसों के लेन-देन, चेक क्लीयरेंस या बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई भी जरूरी काम निपटाना है तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। RBI के कैलेंडर के मुताबिक जुलाई के महीने में त्योहारों, राष्ट्रीय उत्सवों और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

सभी राज्यों में एक समान नहीं होती छुट्टियां 

यहां यह समझना जरूरी है कि RBI की छुट्टियां सभी राज्यों में एक समान नहीं होती हैं। कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर की होती हैं जो पूरे देश में लागू होती हैं (जैसे दूसरा और चौथा शनिवार व रविवार)। वहीं, कई छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और महापुरुषों की जयंती/पुण्यतिथि के आधार पर केवल विशेष राज्यों में ही होती हैं। उदाहरण के लिए 16 जुलाई को रथ यात्रा के मौके पर ओडिशा में तो बैंक बंद रहेंगे लेकिन पंजाब और हरियाणा में सामान्य रूप से कामकाज होगा।

जुलाई 2026: छुट्टियों की पूरी लिस्ट 

जुलाई के महीने में 4 रविवार और 2 शनिवार (दूसरा और चौथा) को मिलाकर कुल 6 नियमित छुट्टियां हैं। इसके अलावा 6 दिन अलग-अलग राज्यों में स्थानीय अवकाश रहेगा जैसे कि:

5 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश - पूरे देश में बंद)

6 जुलाई: मुहर्रम (आशूरा) के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

9 जुलाई: बेह डिंखलाम के अवसर पर केवल मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

11 जुलाई: दूसरा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)

12 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश - पूरे देश में बंद)

16 जुलाई: रथ यात्रा के पावन अवसर पर ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

17 जुलाई: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर मेघालय में बैंकों का अवकाश रहेगा।

19 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश - पूरे देश में बंद)

22 जुलाई: खारची पूजा के चलते केवल त्रिपुरा में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

25 जुलाई: चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)

26 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश - पूरे देश में बंद)

बैंक बंद रहने पर भी डिजिटल काम रहेंगे चालू 

बता दें कि बैंकों के भौतिक रूप से बंद होने के बावजूद ग्राहकों को वित्तीय लेनदेन के लिए परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। छुट्टियां होने पर भी ये सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। आप घर बैठे इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल पे, फोन पे या पेटीएम जैसी यूपीआई (UPI) सेवाएं हमेशा की तरह काम करेंगी। वहीं पैसों की जरूरत पड़ने पर ATM सेवाएं पूरी तरह खुली रहेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!