अलवर में देर रात बड़ा हादसा: मोबाइल शोरूम में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का सामान

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 02:10 PM

alwar goods worth lakhs gutted in massive fire at mobile showroom

राजस्थान में अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में देर रात मुख्य बाजार में स्थित एक मोबाइल शोरूम में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान के अंदर...

Alwar Mobile Showroom Fire : राजस्थान में अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में देर रात मुख्य बाजार में स्थित एक मोबाइल शोरूम में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का मोबाइल, एक्सेसरीज़, इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर धू-धू कर जलने लगे। 

घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूत्रों ने बताया कि देर रात दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। लोगों ने तुरंत दुकान मालिक और प्रशासन को सूचना दी। कुछ लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन आग देखते ही देखते पूरे शोरूम में फैल गई।       

यह भी पढ़ें: ठाणे में बड़ा Job Scam: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 130 से ज्यादा लोगों से ठगे 52 लाख, 8 एजेंटों पर FIR दर्ज

सूचना मिलने पर दमकल विभाग का दल मौके पर पहुंचा और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। शुरुआती अनुमान के मुताबिक आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।       

घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉटर् सकिर्ट के कारण आग लगी होगी। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!