ईरान जंग के बीच अंडमान में मिला गैस का महाभंडार, ऑयल इंडिया को मिली बड़ी कामयाबी

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 01:27 AM

amid iran war huge gas reserves found in andaman

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल अन्वेषण कंपनी ऑयल इंडिया को अंडमान द्वीप के पास समुद्र में प्राकृतिक गैस के नए भंडार मिले हैं।

नेशनल डेस्कः सार्वजनिक क्षेत्र की तेल अन्वेषण कंपनी ऑयल इंडिया को अंडमान द्वीप के पास समुद्र में प्राकृतिक गैस के नए भंडार मिले हैं। 

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा अन्वेषण के उद्देश्य से खोदे गये कुएं विजयपुरम-3 में प्राकृतिक गैस की उपस्थिति पायी गयी है। यह कुआं अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से 15 किलोमीटर दूर और समुद्र के अंदर 355 मीटर की गहराई वाले क्षेत्र में स्थित है। 

उन्होंने बताया कि इयोसीन संरचना में 1,900 मीटर से अधिक गहराई पर किए गए प्रारंभिक उत्पादन परीक्षणों ने सतत गैस फ्लेयरिंग के माध्यम से प्राकृतिक गैस की उपस्थिति की पुष्टि की है। ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भरता की तलाश में जुटे देश के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर ऑयल इंडिया को बधाई देते हुए पुरी ने लिखा, 'अंडमान सागर में ऊर्जा के अवसरों का एक नया भंडार सुद्दढ़ हुआ है!' 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कंपनी गैस के नमूने एकत्र कर रही है ताकि उसकी संरचना और ऊष्मीय मान का आकलन किया जा सके तथा समस्थानिक अध्ययन के माध्यम से गैस की उत्पत्ति को समझा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया समुद्र मंथन मिशन के अंतर्गत अपतटीय बेसिनों में हाइड्रोकार्बन भंडारों के पूर्ण दोहन के लिए बड़ी संख्या में गहरे समुद्र में और बेहद गहरे समुद्र में अन्वेषण के लिए कुएं खोदने की योजना बनाई गई है। 

अंडमान बेसिन में वर्तमान अन्वेषण अभियान के दौरान ऑयल इंडिया द्वारा खोदे गए तीन कुओं में से दो में अब हाइड्रोकार्बन की उपस्थिति दर्ज की जा चुकी है। पुरी ने इस उपलब्धि को अमृत काल की देश की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!