अमित शाह के विमान में आई तकनीकी खामी, एकनाथ शिंदे ने मुहैया कराया विमान

Edited By Updated: 30 Aug, 2025 07:44 PM

amit shah plane technical glitch maharashtra visit ganesh utsav

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमान में शनिवार को तकनीकी खामी आ गई, जब वे मुंबई से गुजरात लौटने वाले थे। इसके बाद, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी निजी विमान से शाह और उनके परिवार को गुजरात भेजा। इससे पहले, शाह ने गणेश उत्सव में भाग...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमान में शनिवार को अचानक तकनीकी खामी आ गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वे अपने दो दिवसीय मुंबई दौरे को समाप्त करके गुजरात रवाना होने वाले थे। विमान में तकनीकी खामी की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे तुरंत सक्रिय हो गए और उन्होंने अपने निजी विमान से गृह मंत्री अमित शाह और उनके परिवार को गुजरात जाने के लिए विमान मुहैया कराया। इसके बाद अमित शाह शिंदे के विमान से गुजरात रवाना हो गए।

गणेश उत्सव में पहुंचे
गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर गणेश उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। इसके बाद, उन्होंने अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति के दर्शन भी किए। इस दौरान शाह ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और राज्य में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें राज्य की राजनीतिक स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

गणेश उत्सव में मुंबई के साथ ही पूरा महाराष्ट्र आस्था और हर्षोल्लास से भरा होता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बांद्रा में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा स्थापित गणपति बाप्पा की भव्य मूर्ति के दर्शन करके सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

गणेशोत्सवात मुंबईसह संपूर्ण महाराष्ट्र… pic.twitter.com/tv9wScBsWd

— Amit Shah (@AmitShah) August 30, 2025

शुक्रवार रात महाराष्ट्र पहुंचे थे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात महाराष्ट्र पहुंचे थे। शनिवार सुबह, उन्होंने राज्य सरकार के सह्याद्री अतिथि गृह में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त महासचिव अतुल लिमये, महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और नवनियुक्त मुंबई बीजेपी प्रमुख अमित साटम से भी मुलाकात की।

विनोद तावडे से भी की मुलाकात
अपनी यात्रा के दौरान, अमित शाह ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे से भी सह्याद्री गेस्ट हाउस में मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव, बिहार विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने मराठा आरक्षण आंदोलन के बारे में मुख्यमंत्री फडणवीस और मंत्री आशीष शेलार से भी जानकारी ली। गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी बैठक की और राज्य में होने वाले आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!