केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को 'सरकार बनाओ-अधिकार पाओ' रैली को करेंगे संबोधित

Edited By Updated: 16 Dec, 2021 09:58 PM

amit shah to address sarkar bnao adhikar pao rally on friday

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने रैली और कार्यक्रमों का सिलसिला तेज कर दिया है। इस कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां लखनऊ के रमाबाई मैदान में भाजपा...

नई दिल्ली/लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने रैली और कार्यक्रमों का सिलसिला तेज कर दिया है। इस कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां लखनऊ के रमाबाई मैदान में भाजपा और सहयोगी दल निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) की साझा '' सरकार बनाओ अधिकार पाओ रैली'' को संबोधित करेंगे। 

भाजपा मुख्यालय से बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल में दोपहर एक बजे रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि रैली को शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। 

गौरतलब है कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए निषाद पार्टी से गठबंधन किया है। निषाद पार्टी से भाजपा का 2019 के लोकसभा चुनाव से गठबंधन चल रहा है। एक अन्य जानकारी के अनुसार अमित शाह शुक्रवार को शाम पांच बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कैंपस में सहकार भारतीय के सातवें राष्‍ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। शाह मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ इस सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!