दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह आज करेंगे 'वेस्ट टू एनर्जी' प्लांट का उद्घाटन

Edited By Updated: 20 Oct, 2022 02:52 AM

amit shah to inaugurate  waste to energy  plant today

गृहमंत्री अमित शाह आज दिल्ली के तुगलकाबाद में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

नेशनल डेस्क : गृहमंत्री अमित शाह आज दिल्ली के तुगलकाबाद में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। प्लांट में पड़े इस कूड़े से बिजली और खाद बनाई जाएगी। इस उद्घाटन को लेकर आप ने अमित शाह पर हमला बोला है। आप के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि ऐसे फर्जी उद्घाटनों से कुछ नही होगा, हम आपको दिखाएंगे बीजेपी ने कैसे तीन कूड़े के पहाड़ बनाए।

दुर्गेश पाठक ने ट्वीट किया, "17 साल से सो रही सरकार को अब याद आया, जब दिल्ली को कूड़े को ढेर बना दिया। गृहमंत्री जी चुनाव के समय उद्घाटनों से कोई फायदा नही होगा, कल आपको हम दिखाएंगे BJP ने कैसे 3 कूड़े के पहाड़ बनाए और 16 पहाड़ बनाने की तैयारी है।

गृहमंत्री जी, आप जरुर आना कल सुबह आपका इंतजार रहेगा। बता दें कि इस वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में कूड़े से बिजली बनाई जाएगी। इसके साथ ही कूड़े से खाद बनाने का काम भी होगा। बताया जाता है कि इसमें रोजाना 2 हजार मीट्रिक टन तक कूड़ा ट्रीट किया जा सकेगा, साथ ही 25 मेगावाट बिजली भी उत्पन्न की जा सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!