अंतरिक्ष में आज रात देखने को मिलेगा ग्रहों का अद्भुत परेड, 6 ग्रह दिखेंगे एक साथ

Edited By Updated: 21 Jan, 2025 08:22 PM

an amazing parade planets space tonight 6 planets will seen together

आज यानी मंगलवार की रात, एक अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसमें छह ग्रहों को सीधी लाइन में देखा जा सकेगा। इसे "प्लैनेटरी परेड" कहा जाता है, जिसमें ये ग्रह एक साथ आसमान में एक पंक्ति में खड़े होंगे।

नई दिल्ली: आज यानी मंगलवार की रात, एक अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसमें छह ग्रहों को सीधी लाइन में देखा जा सकेगा। इसे "प्लैनेटरी परेड" कहा जाता है, जिसमें ये ग्रह एक साथ आसमान में एक पंक्ति में खड़े होंगे। इसमें से चार ग्रहों को आप अपनी नग्न आंखों से देख सकते हैं, जबकि बाकी दो ग्रहों को देखने के लिए आपको टेलीस्‍कोप की जरूरत होगी। यह घटना भारत समेत पूरी दुनिया में देखी जा सकेगी।

ग्रहों की परेड कब देख सकते हैं?
भारत में इस परेड को आज रात लगभग 8:30 बजे से देखा जा सकता है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सबसे अच्छा रात 8 बजे से 11 बजे के बीच देखी जा सकेगी। इसके बाद, 8 मार्च को एक और बार यह परेड दिखाई देगी।

कैसे देख सकते हैं प्लानेटरी परेड?
प्लानेटरी परेड एक ऐसी घटना है, जिसमें पृथ्वी और अन्य ग्रह सूर्य के एक ही दिशा में सीधी रेखा में आ जाते हैं। इस दौरान आसमान में इन ग्रहों की एक सीधी रेखा दिखाई देती है, जिसे "प्लैनेटरी अलाइनमेंट" कहा जाता है। आज की इस परेड में, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, वरुण (नेप्च्यून) और अरुण (यूरेनस) एकसाथ एक सीधी लाइन में नजर आएंगे।

क्या देखने के लिए टेलीस्‍कोप की जरूरत होगी?
आप इनमें से चार ग्रहों को बिना टेलीस्कोप के देख सकते हैं, जैसे शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि। हालांकि, नेप्च्यून और यूरेनस को देखना थोड़ा मुश्किल होगा, और इसके लिए आपको टेलीस्‍कोप की मदद की आवश्यकता पड़ेगी।

क्या करना होगा इसे अच्छे से देखने के लिए?
ग्रहों की इस अद्भुत परेड को देखने के लिए मौसम का साफ होना बहुत जरूरी है। आसमान में रौशनी कम होनी चाहिए और ऐसी जगह पर खड़े होकर आप इसे देख सकते हैं, जहां अंधेरा ज्यादा हो, ताकि ग्रहों का यह अद्भुत दृश्य स्पष्ट दिखाई दे सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!