कौन थी अनन्या राज? जिनकी नींद में ही थम गईं सांसें... 27 साल की एक्ट्रेस का निधन

Edited By Updated: 17 Aug, 2026 08:05 AM

ananya raj actor health struggles 7 hours to go the final exit and ghost

बाॅलीवुड जगत से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। '7 आवर्स टू गो', 'द फाइनल एग्जिट' और 'घोस्ट' जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी...

मुंबई: बाॅलीवुड जगत से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। '7 आवर्स टू गो', 'द फाइनल एग्जिट' और 'घोस्ट' जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि 15 जुलाई की सुबह सोते समय शांति से उनका निधन हो गया।

कौन थी अनन्या राज?
राज एक भारतीय एक्ट्रेस थीं जिन्होंने हिंदी और रीजनल सिनेमा में काम किया। वह मुंबई में पली-बढ़ीं और फिल्मों और म्यूज़िक वीडियो के ज़रिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आईं। उन्होंने 2016 में '7 आवर्स टू गो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। बाद में वह 2017 में 'द फाइनल एग्जिट' और 2019 में 'घोस्ट' में नज़र आईं। उन्होंने रीजनल फिल्मों में भी काम किया, जिनमें तेलुगु फिल्म 'थग्गेदे ले' और तीन भाषाओं में बनी 'मद्रासी गैंग' शामिल हैं। श्रीनिवास राजू द्वारा निर्देशित 2022 की तेलुगु सस्पेंस थ्रिलर 'थग्गेदे ले' में उन्होंने नवीन चंद्रा, दिव्या पिल्लई और पी. रवि शंकर के साथ काम किया।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya ✨ (@ananyaraj.official)

‘मद्रासी गैंग’ में निभाया था सरिता का किरदार
अनन्या राज ने हिंदी फिल्मों के साथ लोकल सिनेमा में भी काम किया। वह तेलुगु फिल्म ‘मद्रासी गैंग’ का हिस्सा थीं। इस फिल्म में उन्होंने सरिता का किरदार निभाया था। उनका किरदार मुंबई की झुग्गियों में रहने वाली एक महिला का था, जो एक गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड होती है। अजय एंड्रयूज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक पटेल ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी, जबकि अध्ययन सुमन गैंगस्टर के किरदार में दिखाई दिए थे।

 

म्यूजिक वीडियोज में भी आईं नजर
अनन्या राज ने फिल्मों के अलावा कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया था। वह टी-सीरीज, जी म्यूजिक और टाइम्स म्यूजिक जैसे प्रमुख म्यूजिक लेबल्स के प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रही थीं।

बता दें कि अनन्या राज के परिवार ने उनके निधन के एक महीने बाद यह खबर साझा की और प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि राज एक साल से ज़्यादा समय से शारीरिक और मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं और उन्हें एक मज़बूत इच्छाशक्ति वाली इंसान के तौर पर याद किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए नोट में परिवार ने लिखा, "यह अनन्या का परिवार है। बहुत दुख के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि अनन्या का 15 जुलाई की सुबह निधन हो गया। सोते समय शांति से उनका निधन हुआ। वह एक साल से ज़्यादा समय से शारीरिक और मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं। और उन्होंने उनसे उबरने के लिए एक योद्धा की तरह लड़ाई लड़ी।" बयान में आगे कहा गया, "वह एक मज़बूत इच्छाशक्ति वाली लड़की थीं और एक रानी की तरह जीती थीं। बच्ची, तुम्हारी कमी बहुत खलेगी। हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। और इस मुश्किल समय में, हम प्राइवेसी और शांति बनाए रखना चाहते हैं।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!