Delhi Weather: दिल्ली में उमस भरी सुबह के बाद मध्यम बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.6°C दर्ज

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 12:22 PM

humidity rises in delhi temperature at 27 6 degrees moderate rain forecast

दिल्ली में सोमवार सुबह उमस रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग मौसम केंद्र के अलावा पालम, आयानगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों पर भी न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज इलाके में तापमान अपेक्षाकृत...

नई दिल्ली : दिल्ली में सोमवार सुबह उमस रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग मौसम केंद्र के अलावा पालम, आयानगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों पर भी न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज इलाके में तापमान अपेक्षाकृत कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि रविवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पांचों मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि अभी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन आईएमडी ने शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। 

यह भी पढ़ें: रेल यात्री ध्यान दें: 10 से 16 अगस्त के बीच कई यह ट्रेनें हुई रद्द, स्टेशन जानें से पहले चेक करें स्टेटस

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 88 रहा। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई 'अच्छी', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच का एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!