मकान मालकिन ने 1 झटके में बढ़ा दिया 50% किराया, जब एक्टर ने मांगा रेंट एग्रीमेंट तो थमा  दिया...

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 10:15 AM

landlord high handedness in bengaluru actor asked to pay 50 higher rent

आईटी हब बेंगलुरु में आसमान छूते घर के किराए और मकान मालिकों की मनमानी से आम लोगों के साथ-साथ बिजनेसमैन और सेलिब्रिटीज भी परेशान हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जहां 'तीस्त्रा लाइफस्टाइल' के फाउंडर, सीईओ और एक्टर वसंत मारिमुथु ने अपनी मकान...

बेंगलुरु : आईटी हब बेंगलुरु में आसमान छूते घर के किराए और मकान मालिकों की मनमानी से आम लोगों के साथ-साथ बिजनेसमैन और सेलिब्रिटीज भी परेशान हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जहां 'तीस्त्रा लाइफस्टाइल' के फाउंडर, सीईओ और एक्टर वसंत मारिमुथु ने अपनी मकान मालकिन के रवैये के खिलाफ सोशल मीडिया पर आवाज उठाई है।

मामला किराए में एक झटके में सीधे 50 फीसदी की बढ़ोतरी करने और विरोध करने पर महज 30 दिनों के भीतर मकान खाली कराने का है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर वसंत मारिमुथु ने अपना दर्द साझा किया। वसंत पिछले 5 सालों से उसी घर में रह रहे थे।

PunjabKesari

उनका आरोप है कि आमतौर पर हर साल किराए में 5 से 10 फीसदी का इजाफा होता है लेकिन उनकी मकान मालकिन हमेशा इससे कहीं ज्यादा किराया बढ़ाती थीं। इस बार मकान मालकिन ने सीधे 50 फीसदी किराया बढ़ाने की मांग कर दी। जब वसंत ने 50% बढ़े हुए किराए का बाकायदा लिखित 'रेंट एग्रीमेंट' बनवाने की बात कही तो मकान मालकिन ने नया बहाना बना दिया।

यह भी पढ़ें: भीषण भूस्खलन: प्रसिद्ध मठ में अनुष्ठान के दौरान गिरी चट्टानें, 14 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

एग्रीमेंट मांगने के हफ्ते भर बाद मकान मालकिन ने कहा कि उनकी बहन वहां शिफ्ट होने वाली है इसलिए उन्हें 30 दिनों के भीतर घर खाली करना होगा। वहीं वसंत ने निराशा जताते हुए लिखा कि मकान मालकिन का पूरा परिवार डॉक्टरों का है और वे काफी संपन्न-सम्मानित बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन अंधे लालच की कोई सीमा नहीं होती।

PunjabKesari

वहीं वसंत की यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई और लोग मकान मालिकों के रवैये को लेकर दो धड़ों में बंट गए। कुछ लोगों का तर्क था कि property के मालिक को अपनी संपत्ति से अधिकतम मुनाफा कमाने का हक है और हर व्यक्ति अपनी स्थिति का फायदा उठाता है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की ईरान को Last Warning: परमाणु समझौता मानो या बर्बादी के लिए तैयार रहो...

वहीं कई यूजर्स ने कानूनी और नैतिक पहलुओं का हवाला देते हुए कहा कि बीच एग्रीमेंट में केवल 30 दिन का नोटिस थमा देना साफ-साफ उत्पीड़न है। इस बहस पर वसंत ने जवाब दिया कि अपनी स्थिति का इस तरह बेजा इस्तेमाल करना और वादे से मुकर जाना केवल और केवल लालच को दर्शाता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!