आज जालंधर के इस कॉलेज के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे अनुराग ठाकुर

Edited By Updated: 20 Sep, 2022 07:26 AM

anurag thakur will address the convocation ceremony of jalandhar s college today

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर पंजाब के जालंधर में स्थित दोआबा कॉलेज के मंगलवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। अनुराग

नई दिल्ली/जालंधरः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर पंजाब के जालंधर में स्थित दोआबा कॉलेज के मंगलवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। अनुराग ठाकुर ने इसी कॉलेज से मानविकी विषय में स्नातक की पढ़ाई की थी। 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, अनुराग ठाकुर सत्र 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लगभग 552 छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे। ठाकुर मंगलवार को अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले खेल सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!