Edited By Rohini Oberoi,Updated: 29 Jun, 2026 09:45 AM

गाजा पट्टी में रविवार को हुए ताजा इजरायली हवाई हमलों और टैंकों की गोलाबारी ने एक बार फिर तबाही का मंजर पैदा कर दिया। इस नए हमले में कम से कम 4 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई जिनमें एक 13 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों...
Gaza Israeli Airstrikes : गाजा पट्टी में रविवार को हुए ताजा इजरायली हवाई हमलों और टैंकों की गोलाबारी ने एक बार फिर तबाही का मंजर पैदा कर दिया। इस नए हमले में कम से कम 4 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई जिनमें एक 13 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों और राहत संगठनों ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच अक्टूबर में एक युद्धविराम समझौता हुआ था जिसके बाद बड़े पैमाने पर जंग तो थमी है लेकिन छिटपुट हमलों में निर्दोष लोगों की जान जाने का सिलसिला अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
'फलस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी' के अनुसार पहला हमला उत्तरी गाजा के बैत लाहिया में लोगों के एक समूह पर किया गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। वहीं दूसरा हमला दक्षिणी गाजा में हुआ जहां एक व्यक्ति की मौत हुई। इसकी पुष्टि नासिर अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने की।
यह भी पढ़ें: इस फेमस फुटबॉलर पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटी की जान तो बच गई, पर बचाते-बचाते दुनिया छोड़ गई पत्नी
नासिर अस्पताल के अनुसार दक्षिणी गाजा में इजराइली टैंक की गोलाबारी में छर्रे लगने से 13 वर्षीय इलीन अल-फर्रा की मौत हो गई। इन हमलों पर टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर इजराइली सेना ने कहा कि हमास के एक आतंकवादी को निशाना बना कर हमला किया गया था। फलस्तीनी नागरिकों ने रविवार को बताया कि गाजा के विभिन्न इलाकों में इजराइली टैंकों की भारी गोलाबारी जारी रही।
साथ ही 'क्वाडकॉप्टर' (मानवरहित छोटे ड्रोन) लगातार आसमान में उड़ते और निगरानी करते दिखाई दिए। अक्टूबर में इजराइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद गाजा में बड़े पैमाने पर लड़ाई कुछ कम हुई है लेकिन फलस्तीनी अधिकारियों के अनुसार लगभग हर दिन कुछ लोग हताहत होते हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Building Fire: आधी रात को मची अफरातफरी, 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, छत पर फंसे 3 लोग
वहीं इजराइल का कहना है कि वह केवल 'हमास' और ऐसे चरमपंथियों को निशाना बना रहा है जो सुरक्षा के लिए खतरा हैं या युद्धविराम का उल्लंघन करते हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार युद्धविराम लागू होने के बाद से अब तक 1,040 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जिनमें लगभग आधी संख्या महिलाओं और बच्चों की है। वहीं इजराइल का कहना है कि युद्धविराम लागू होने के बाद से उसके पांच सैनिक मारे गए हैं।