Edited By Rohini Oberoi,Updated: 29 Jun, 2026 11:20 AM

राजस्थान में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां दूदू के पास मोखमपुरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक खराब बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत की चपेट...
Jaipur road accident : राजस्थान में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां दूदू के पास मोखमपुरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक खराब बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत की चपेट में आने से बस चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।पुलिस के अनुसार यह हादसा जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुआ जब एक तेज रफ़्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी निजी बस को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में मानसून का महा-अलर्ट: इन जिलों में 3 से 5 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
पुलिस ने बताया कि मोखमपुरा थाना क्षेत्र में बस खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। बस में सवार लगभग 20 लोग चित्तौड़गढ़ से जयपुर आ रहे थे। पुलिस ने कहा कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने खड़ी बस को टक्कर मार दी जिससे वहां खड़े तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मधुराज (30), राहुल (29) और बस चालक साताराम (30) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।