Noida International Airport से आज उड़ानें शुरू, लखनऊ से आई पहली VIP फ्लाइट, 170 किसान भी करेंगे हवाई सैर

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 08:52 AM

flights start from noida international airport today

उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में आज 15 जून 2026 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। Delhi-NCR के दूसरे बड़े हवाई अड्डे 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) से आज से कमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट्स की शुरुआत हो चुकी है। देश की दिग्गज एयरलाइन...

Noida International Airport Flights Start : उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में आज 15 जून 2026 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। Delhi-NCR के दूसरे बड़े हवाई अड्डे 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) से आज से कमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट्स की शुरुआत हो चुकी है। देश की दिग्गज एयरलाइन कंपनी IndiGo इस एयरपोर्ट की पहली लॉन्च कैरियर बनी है। पिछले एक हफ्ते से यहां रनवे और अत्याधुनिक उपकरणों की कड़ाई से जांच की जा रही थी जो पूरी तरह सफल रही।

PunjabKesari

यह एयरपोर्ट आने वाले समय में एशिया का सबसे बड़ा एविएशन हब बनने की ओर अग्रसर है। जानकारी के लिए बता दें कि आज देश के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू आज नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली पहली कमर्शियल उड़ान को हरी झंडी दिखाकर इस ऐतिहासिक सफर की शुरुआत करेंगे।

लखनऊ से आई पहली फ्लाइट 

उद्घाटन कार्यक्रम के शेड्यूल के मुताबिक पहली इनॉगरल फ्लाइट (उड़ान संख्या 6E-2278) सुबह 7:05 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर सुबह 8:05 बजे नोएडा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर चुकी है। इस पहली वीआईपी फ्लाइट में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के साथ देश के 75 बड़े दिग्गज कारोबारी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।

PunjabKesari

किसानों को CM योगी का तोहफा

जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन देश को समर्पित करने वाले स्थानीय किसान परिवारों को पहले ही दिन एक अनोखा सम्मान दिया गया है। जेवर के 170 किसान (जिनमें 20 महिला किसान भी शामिल हैं) आज विशेष विमान में सवार होकर लखनऊ की यात्रा पर रवाना होंगे। लखनऊ पहुंचने पर इन सभी वीआईपी किसान परिवारों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष मुलाकात और संवाद का कार्यक्रम तय किया गया है।

देखें फ्लाइट्स का पूरा Time-table

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के पहले ही दिन यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया। इंडिगो की ज्यादातर सीटें पहले ही फुल हो चुकी थीं। पहली बेंगलुरु फ्लाइट की 180 में से 168 सीटें बुक थीं। हैदराबाद फ्लाइट की 180 में से 138 सीटें और अमृतसर फ्लाइट की 103 सीटें पहले ही बुक हो चुकी थीं।

PunjabKesari

आज का Schedule

सुबह 8:35 बजे नोएडा से बेंगलुरु के लिए विमान उड़ा जो 11:05 बजे वहां पहुंचेगा। फिर दोपहर 3:45 बजे यही विमान (6E-2279) बेंगलुरु से उड़ान भरकर शाम 6:20 बजे नोएडा लौटेगा। इसके बाद शाम 6:55 बजे नोएडा से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा और रात 8:00 बजे लखनऊ पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर आ गया बड़ा अपडेट, जानिए कब लागू होगा नया सैलरी फॉर्मूला?

वहीं पहले दिन एयरपोर्ट के रनवे पर कुल 8 बार विमानों की टेकऑफ और लैंडिंग होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 को जिस जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था वह अब पूरी रफ्तार से दौड़ने के लिए तैयार है:

16 जून से नया रूट: कल यानी 16 जून से इंडिगो जम्मू के लिए जबकि अकासा एयर (Akasa Air) नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए अपनी सेवाएं शुरू कर देगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की समय सारिणी में थोड़ी देरी की उम्मीद है।

PunjabKesari

1 जुलाई से मेगा विस्तार: 1 जुलाई 2026 से इस 3,900 मीटर लंबे रनवे से रोजाना 28 विमान उड़ान भरेंगे। यहां से नवी मुंबई, बरेली, जयपुर, भोपाल, हैदराबाद और अमृतसर समेत देश के 16 प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेगुलर उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

17 जून से कार्गो हब चालू: यात्रियों के साथ-साथ व्यापार को बढ़ावा देने के लिए 17 जून 2026 से यहाँ से डोमेस्टिक कार्गो उड़ानें भी शुरू हो जाएंगी। एयर इंडिया सेट्स ने 30 एकड़ में एक अत्याधुनिक कार्गो हब तैयार किया है जिसकी सालाना क्षमता 2.55 लाख मीट्रिक टन है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!