Apple के WWDC 2026 इवेंट पर नजर, iOS 27 में मिल सकते हैं दमदार AI फीचर्स

Edited By Updated: 07 Jun, 2026 04:43 PM

apple s wwdc 2026 event is on the horizon with powerful ai features expected in

Apple दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है, जो अपने प्रीमियम iPhone, MacBook, iPad और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है। कंपनी हर साल अपने नए इनोवेशन और एडवांस सॉफ्टवेयर अपडेट्स से टेक इंडस्ट्री में नए ट्रेंड सेट करती है। इसी कड़ी में...

नेशनल डेस्क: Apple दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है, जो अपने प्रीमियम iPhone, MacBook, iPad और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है। कंपनी हर साल अपने नए इनोवेशन और एडवांस सॉफ्टवेयर अपडेट्स से टेक इंडस्ट्री में नए ट्रेंड सेट करती है। इसी कड़ी में सोमवार को अपने सालाना WWDC 2026 इवेंट में कई बड़े ऐलान करने जा रही है। भारतीय समयानुसार यह कीनोट रात 10:30 बजे शुरू होगी, जिसमें कंपनी अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम्स पेश करेगी।

AI फीचर्स, बेहतर बैटरी बैकअप
इस इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा iOS 27 को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार AI फीचर्स, बेहतर बैटरी बैकअप और परफॉर्मेंस अपग्रेड पर खास फोकस कर सकती है। इसके अलावा iPadOS 27, macOS 27 और watchOS 27 को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

ज्यादा स्मार्ट और नेचुरल बातचीत
लीक्स के अनुसार, iOS 27 में Siri को पहले से ज्यादा स्मार्ट और नेचुरल बातचीत करने लायक बनाया जा सकता है। Siri में ChatGPT जैसे AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कैमरा, फोटो, वॉलेट और शॉर्टकट जैसे सिस्टम ऐप्स में भी AI इंटीग्रेशन मिलने की संभावना है।

एडवांस फीचर्स शामिल
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कैमरा ऐप में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यूजर्स को प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिल सकते हैं। AI की मदद से फोटो का बैकग्राउंड बदलने और एडवांस फोटो एडिटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने iOS 27 की तुलना Mac OS X Snow Leopard से की है, जिसका मुख्य फोकस परफॉर्मेंस सुधार और बग फिक्सिंग पर था। 

पब्लिक बीटा जुलाई में आने की उम्मीद
जानकारी के मुताबिक, iOS 27 का डेवलपर बीटा इवेंट के तुरंत बाद जारी हो सकता है, जबकि पब्लिक बीटा जुलाई में आने की उम्मीद है। वहीं इसका फाइनल वर्जन सितंबर में रिलीज किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iOS 27 केवल iPhone 12 सीरीज और उसके बाद लॉन्च हुए मॉडल्स को सपोर्ट कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो iPhone 11 सीरीज और सेकेंड जनरेशन iPhone SE को इस अपडेट से बाहर किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक सपोर्टेड डिवाइसेज की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!