300 रुपए किलो बिक रहा नकली घी, खाद्य विभाग ने छापेमारी के दौरान 100 किलो घी जब्त किया

Edited By Updated: 27 Oct, 2026 10:18 AM

adulterated ghee is being sold at rs 300 per kg in rajasthan

राजस्थान के अलवर में 300 रुपए में घी बेचने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग हरकत में आया है और केडलगंज स्थित एक दुकान पर छापा मारकर करीब 100 किलो घी जब्त किया। घी की पैकिंग सरस डेयरी के उत्पाद जैसी दिखाई दे रही थी जिस पर नाम, लाइसेंस नंबर आदि जानकारियां...

अलवर : राजस्थान के अलवर में 300 रुपए में घी बेचने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग हरकत में आया है और केडलगंज स्थित एक दुकान पर छापा मारकर करीब 100 किलो घी जब्त किया। घी की पैकिंग सरस डेयरी के उत्पाद जैसी दिखाई दे रही थी जिस पर नाम, लाइसेंस नंबर आदि जानकारियां लिखी हुई थी। विभाग ने घी को कब्जे में लेकर उसकी जांच के लिए लैब टेस्ट के लिए भेज दिया है। 

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर बाजार में कथित तौर पर नकली घी बिकने की शिकायत मिली थी जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने दुकान पर कार्रवाई की। बताया गया कि शिकायतकर्ता ने अधिकारियों को घी छिपाकर रखने की जगह तक पहुंचने का रास्ता भी बताया था। एक रिपोर्ट में फूड इंस्पेक्टर केशव गोयल के हवाले से कहा गया कि दुकानदार 280 रुपए प्रति किलो के हिसाब से यह घी खरीदता था और इसे 300 रुपए प्रति किलो में बेचता था। दुकानदार करीब दो साल से आसपास के गांवों से दुकानदार, व्यापारी और अन्य लोग घी खरीदने आते थे। 

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने पाया कि घी की पैकिंग सरस डेयरी के घी जैसी दिखाई दे रही थी। उस पर जयपुर डेयरी का नाम, लाइसेंस नंबर, फूड लाइसेंस नंबर और अन्य जानकारियां छपी थीं। पैकिंग की समानता को लेकर खाद्य विभाग ने जांच की। हालांकि, घी में मिलावट है या नहीं और पैकिंग पर दर्ज जानकारियों का इस्तेमाल किस तरह किया गया, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। खाद्य विभाग ने मौके से करीब 100 किलो घी जब्त किया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. इस मामले में जांच के नतीजे अहम होंगे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!