अरबी शेख पर चढ़ा सनातन का रंग, कीर्तन में सड़क पर किया जबरदस्त डांस ! दिल जीत लेगा ये वीडियो

Edited By Updated: 19 Jan, 2025 05:10 PM

arab sheikh is dancing in hare krishna kirtan

एक अनोखी और प्रेरणादायक घटना ने सोशल मीडिया पर लाखों दिलों को छू लिया है। एक मुस्लिम शेख का कृष्ण भक्ति में झूमकर नाचने का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा

International Desk: एक अनोखी और प्रेरणादायक घटना ने सोशल मीडिया पर लाखों दिलों को छू लिया है। एक मुस्लिम शेख का कृष्ण भक्ति में झूमकर नाचने का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना धार्मिक सौहार्द, प्रेम और समर्पण की एक मिसाल बन गई है। हालांकि ये वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी कोई जानकारी नहीं हैं लेकिन ये सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया का दिल जीत रहा है। 
 

 

क्या है पूरा मामला?  
यह घटना विदेश की सड़कों पर हुई, जहां भगवान कृष्ण के भक्तों का एक समूह कीर्तन कर रहा था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी भक्तगण पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ कीर्तन करते हुए सड़कों पर नृत्य कर रहे हैं, जो सनातन संस्कृति के प्रति उनकी गहरी आस्था और प्रेम को दर्शाता है। उन्होंने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ “हरे कृष्ण, हरे राम” के मंत्रों का मधुर उच्चारण किया। इस दौरान, एक स्थानीय मुस्लिम शेख भी इस आयोजन का हिस्सा बन गया।  शेख ने न केवल इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया, बल्कि कृष्ण भक्ति में झूमकर डांस भी किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेख पारंपरिक पोशाक पहने हुए था और उसके सिर पर अरबी शैली की पगड़ी थी। बावजूद इसके, उसने खुद को पूरी तरह से कीर्तन की लय और भक्ति में डुबो दिया।  

 

और दूसरी तरफ यह विदेशी है
जो हमारी सनातन संस्कृति से प्रभावित होकर
इसके रंग मे रंग गए है ❣️🙏🚩 pic.twitter.com/8q8aoxgzQL

— Himmat Singh Shekhawat (@HSS550) January 17, 2025

 

लोगों की प्रतिक्रिया 
यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया। कई लोग इसे सांप्रदायिक सौहार्द और मानवता का प्रतीक बता रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा,  “भक्ति और प्रेम की कोई सीमा नहीं होती। यह वीडियो साबित करता है कि धर्म लोगों को जोड़ सकता है, तोड़ने का कारण नहीं बन सकता।” दूसरे यूजर ने कहा,  “यह देखना बहुत खूबसूरत है कि किस तरह एक व्यक्ति अपने धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर दूसरे धर्म की संस्कृति और भक्ति को अपनाता है।” 

 

क्या संदेश देता है यह वीडियो? 
इस घटना ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि भक्ति और आध्यात्मिकता किसी एक धर्म या समुदाय की बपौती नहीं है। यह हर व्यक्ति का अधिकार है कि वह किसी भी रूप में ईश्वर से जुड़ने का प्रयास करे।  यह घटना यह भी दिखाती है कि जब व्यक्ति भक्ति और समर्पण में डूब जाता है, तो धर्म और सांस्कृतिक सीमाएं अप्रासंगिक हो जाती हैं। शेख का यह कदम दुनिया भर में धार्मिक सहिष्णुता और एकता को बढ़ावा देने का एक मजबूत संदेश देता है।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!