पंजाब के युवक अर्श कलेर ने कनाडा में रचा इतिहास, 23 की उम्र में शिक्षा बोर्ड में संभाली बड़ी जिम्मेदारी

Edited By Updated: 21 Nov, 2026 02:37 PM

arsh kaler became abbotsford school trustee

पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ अर्श कलेर को कनाडा के एबट्सफोर्ड स्कूल डिस्ट्रिक्ट बोर्ड ऑफ एजुकेशन का सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन चुना गया है। वह 22 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के निर्वाचित स्कूल ट्रस्टी बने थे और अब लगातार दूसरी...

Toronto: पंजाब के मोगा के रहने वाले अर्शवीर सिंह उर्फ अर्श कलेर ने कनाडा में अपनी मेहनत और नेतृत्व क्षमता से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एबट्सफोर्ड स्कूल डिस्ट्रिक्ट के बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने उन्हें सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन चुना है। महज 23 साल की उम्र में कनाडा के शिक्षा प्रशासन में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनकी राजनीतिक और सामाजिक यात्रा का बड़ा पड़ाव है। उनकी इस उपलब्धि से पंजाब के मोगा और कनाडा में बसे पंजाबी समुदाय में खुशी की लहर है।

 
अर्श कलेर का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। अक्टूबर 2025 में महज 22 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार स्कूल ट्रस्टी का चुनाव जीता था। इस जीत के साथ वह एबट्सफोर्ड के इतिहास में सबसे कम उम्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि बने थे। इसके बाद 17 अक्टूबर 2026 को हुए स्थानीय चुनाव में उन्होंने दोबारा जीत दर्ज की और सबसे अधिक वोट हासिल किए। लगातार दूसरी चुनावी सफलता ने स्थानीय राजनीति में उनकी स्थिति को और मजबूत किया। चुनाव के बाद 3 नवंबर को बोर्ड की विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी सात नवनिर्वाचित ट्रस्टियों ने 2026 से 2030 तक के चार साल के कार्यकाल के लिए शपथ ली।

 

इसी बैठक में रोंडा पॉल्स को बोर्ड का चेयरमैन और अर्श कलेर को सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन चुना गया। वाइस चेयरमैन के रूप में अर्श कलेर की भूमिका केवल एक प्रशासनिक पद तक सीमित नहीं होगी। उन्हें स्कूल बोर्ड के फैसलों, शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।उनके सामने हजारों विद्यार्थियों और उनके परिवारों की जरूरतों को बोर्ड तक पहुंचाने तथा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी। मोगा के एक युवा का कनाडा में इतनी कम उम्र में शिक्षा प्रशासन के महत्वपूर्ण पद तक पहुंचना प्रवासी पंजाबी समुदाय के लिए गर्व का विषय बन गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!