66वां गणतंत्र दिवस, ओबामा ने देखी भारत की ताकत

Edited By ,Updated: 26 Jan, 2015 01:14 PM

article

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तीन दिवसीय भारत यात्रा का आज दूसरा दिन है...

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तीन दिवसीय भारत यात्रा का आज दूसरा दिन है। मुख्य अतिथि और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता की झांकी देखेंगे। इसके लिए 66वें गणतंत्र दिवस पर आज राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता की झांकी देखेंगे। राजपथ पर थल एवं नौसेना के साथ देश की वायु शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया जाएंगा।

गणतंत्र दिवस पर राजधानी में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था  

देश के 66वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आज राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार की गणतंत्र दिवस परेड में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि हैं। राजपथ के चारों ओर सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहीं पर परेड में ओबामा, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य विशिष्ट मेहमान में मौजूद हैं ।  

मध्य दिल्ली में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 40,000 जवानों की तैनाती की गई है। चप्पे-चप्पे पर 15,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और इनके जरिए एक सेंट्रल कंट्रोल रूम में हर गतिविधि की ताजा तस्वीरें पहुंच रही हैं और दिल्ली पुलिस, अमेरिकी गुप्तचर सेवा और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों का एक संयुक्त दल इसकी निगरानी कर रहा है।  राजपथ के तीन किलोमीटर तक 160 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हर 18 मीटर पर एक कैमरा लगाया गया है। 

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और दिल्ली पुलिस के अचूक निशानेबाजों को राजपथ के आसपास की इमारतों पर तैनात किया गया है तथा रडार के जरिए हवाई क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।  किसी भी हवाई हरकत की स्थिति से निपटने के लिए विमान भेदी तोपें भी लगाई गई हैं।

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हल्की बारिश की रिमझिम

66वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश हो रही है जिसके लगातार जारी रहने की संभावना है। हालांकि यहां सुबह के कुहासे और मौसम में ठंड के साथ हल्की बारिश के बावजूद गणतंत्र दिवस समारोह में परेड और झांकियो के जरिये देश के विकास, भावी परिकल्पनाओं और सांस्कृतिक विरासत की झलकियों से रूबरू होने के लिए लोगों का जुनून नजर आया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली की कुछ हिस्सों में लगातार हल्की बारिश का अंदेशा है। 

अधिकारियों के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान कुहरे की स्थिति बनी रहेगी जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 10 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

मोदी ने अमर जवान ज्योति जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गणतंत्र दिवस के मौके पर अमर जवान ज्योति जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने परेड शुरू होने से पहले अमर जवान ज्योति जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने दो मिनट का मौन भी रखा। भारत आज अपना 66वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि है।

राजपथ पर बराक ओबामा की मौजदूगी में गणतंत्र दिवस परेड शुरू

राजपथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर आज सुबह भव्य परेड शुरू हो गई। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा है। परेड शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 66वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नरेंद्र मोदी ने अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र भी अर्पित किया। उन्होंने दो मिनट का मौन भी रखा। नरेंद्र मोदी ने राजपथ पर श्री ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा का जोरदार स्वागत किया।बारिश के बावजूद गणतंत्र दिवस समारोह में देश से बडी संख्या में लोग जुटे। 

नरेंद्र  मोदी ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की भी अगवानी की। राष्ट्रपति ने राजपथ पर पहुंचने के बाद तिरंगे को 21 तोपों की सलामी के साथ गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। राष्ट्रपति ने जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों से लडाई में शहीद हुए राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मुकुंद वर्धराजन और नायक नीरज कुमार सिंह को अशोक चक्र से सम्मानित किया।

मेजर वरदराजन, नायक नीरज सिंह को मरणोपरांत अशोक चक्र  

कश्मीर घाटी में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले मेजर जनरल मुकुंद वरदराजन और नायक नीरज कुमार सिंह को आज मरणोपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया।

 राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान मेजर वरदराजन और नायक सिंह के परिजनों को शांति के समय दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सैन्य सम्मान प्रदान किया। देश के 66वें गणतंत्र दिवस समारोह में इन सपूतों की पत्नियों ने सम्मान ग्रहण किया।इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।  

राजपथ पर ओबामा ने देखी भारत के चहुंमुखी विकास की तस्वीर 

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा दुनिया में तेजी से एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रहे भारत के चहुंमुखी विकास की झलक से रूबरू हुए। पहली बार किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐतिहासिक राजपथ पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति को यादगार और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया था।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के राजपथ पर पहुंचने के बाद तिरंगे को 21 तोपों की सलामी के साथ गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई। राष्ट्रपति ने जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों से लड़ाई में शहीद हुए राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मुकुंद वर्धराजन और नायक नीरज कुमार सिंह को अशोक चक्र से सम्मानित किया। 

सुरक्षा के लिहाज से किले के रूप में तबदील कर दिए गए राजपथ पर देश के संविधान बनने के उत्सव पर श्री ओबामा के सामने रंग बिरंगी झाकियों के रूप में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की विरासत की झलक दिखाई दी। इसकी शुरूआत आसमान से गिरते हुए गुलाब के फूलों की पखुड़ियों की वर्षा से हुई।

राष्ट्रगान के साथ 66वें गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह खत्म हो गया। राष्ट्रपति ओबामा ने देखा हिंदुस्तान का दमखम। राजपथ से लौट रहा है ओबामा का काफिला।

 

 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!