अरुणाचल प्रदेश: बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 7 जवानों की मौत, राष्ट्रपति-PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Edited By Seema Sharma,Updated: 09 Feb, 2022 08:47 AM

arunachal pradesh 7 soldiers died due to snow storm pm modi expressed grief

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरूणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आए भारतीय सेना के सात जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरूणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आए भारतीय सेना के सात जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन के कारण हुए हादसे में सैनिकों के मरने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। बहादुर सैनिकों ने देश सेवा में अपने प्राणों की आहूति दी है। उनके नि:स्वार्थ बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी संवदेनाएं उनके परिवारों के साथ हैं।''

 

उप राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाके में गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के जवानों की मौत से गहरा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। राष्ट्र के लिए उनकी निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद किया जाएगा। '' पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन से भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। देश की उत्कृष्ट सेवा के लिए हम उनके योगदान को कभी नहीं भूल पाएंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।''

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्विटर पर लिखा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन त्रासदी में सेना के जवानों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। हम शहीदों को सलाम करते हैं।'' 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!