अरुणिमा ने फिर रचा इतिहास, एक टांग के सहारे अंटार्कटिका की टॉप चोटी पर लहराया तिरंगा

Edited By Updated: 04 Jan, 2019 01:20 PM

arunima sinha becomes world first woman amputee to scale mount vinson

अपनी कमजोरी को सबसे बड़ी ताकत बनाकर इतिहास कायम करने वाली विश्व रिकॉर्डधारी पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा ने अपनी ‘आखिरी मंजिल‘ पर फतह कर लिया है। अरुणिमा ने दुनिया की सात प्रमुख चोटियों में से आखिरी बची ''माउंट विन्सन'' पर भी भारत का तिरंगा लहरा दिया...

इंटरनेशनल डेस्क: अपनी कमजोरी को सबसे बड़ी ताकत बनाकर इतिहास कायम करने वाली विश्व रिकॉर्डधारी पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा ने अपनी ‘आखिरी मंजिल‘ पर फतह कर लिया है। अरुणिमा ने दुनिया की सात प्रमुख चोटियों में से आखिरी बची 'माउंट विन्सन' पर भी भारत का तिरंगा लहरा दिया है। 
 PunjabKesari

सिन्हा ने वीरवार को 12 बजकर 27 मिनट पर अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे शिखर माउंट विंसन का माथा चूमा। वह ऐसा अविश्वसनीय कारनामा करने वाली दुनिया की पहली महिला दिव्यांग पर्वतारोही बन गई हैं। अरुणिमा ने इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद लिखा कि इंतजार खत्म हुआ। हमें आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि विश्व रेकॉर्ड बन चुका है। 
PunjabKesari

अरुणिमा एक कृत्रिम पैर के सहारे एवरेस्ट फतह करने के साथ-साथ किलिमंजारो (अफ्रीका), एल्ब्रुस (रूस), कास्टेन पिरामिड (इंडोनेशिया), किजाश्को (आस्ट्रेलिया) और माउंट अकंकागुआ (दक्षिण अमेरिका) पर्वत चोटियों पर फतह हासिल कर चुकी है। दक्षिणी ध्रुव में अंटार्कटिका स्थित माउंट विन्सन उनकी आखिरी मंजिल थी जिसमें भी वह कामयाब रही।  
PunjabKesari

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र पीएम मोदी ने भी अरुणिमा को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि उन्हे सफलता का नया शिखर छूने के लिए बधाई। वह भारत की गौरव हैं, जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम और दृढ़ता की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है। भविष्य में उनके प्रयासों के लिए मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। बता दें कि सिन्हा उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की निवासी हैं। अप्रैल 2011 में अपराधियों ने बरेली के निकट पदमवाती एक्सप्रेस से अरुणिमा को बाहर फेंक दिया था, जिसके कारण वह अपना एक पैर गंवा बैठी थीं। 

PunjabKesari
एक पैर गंवाने के बावजूद अरूणिमा ने हार नहीं मानी। उन्होंने एक कृत्रिम पैर लगवाकर एवरेस्ट फतह करने का इरादा किया था और 21 मई 2013 को मंजिल पाकर दुनिया को चौंका दिया था। वह साल 2012 से केंद्रीय अद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। अरुणिमा की तमाम उपलब्धियों पर सरकार ने उन्हें 'पद्मश्री' अवार्ड से नवाजा था। हाल में उन्हें ब्रिटेन की एक यूनीवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!