कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमनूर शिवशंकरप्पा का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Edited By Updated: 15 Dec, 2025 06:21 AM

senior congress leader shamanur shivashankarappa passes away

कांग्रेस के दिग्गज नेता और कर्नाटक के सबसे वरिष्ठ विधायक शमनुरु शिवशंकरप्पा का रविवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

नेशनल डेस्कः कांग्रेस के दिग्गज नेता और कर्नाटक के सबसे वरिष्ठ विधायक शमनुरु शिवशंकरप्पा का रविवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके परिवार में तीन बेटे और चार बेटियां हैं। उनके बेटे एस एस मल्लिकार्जुन कर्नाटक सरकार में खान एवं भूविज्ञान तथा बागवानी मंत्री हैं। उनकी पुत्रवधू प्रभा मल्लिकार्जुन दावणगेरे से सांसद हैं।

स्पर्श अस्पताल के चिकित्सक और परिवार के सदस्य डॉ. शरण पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि शिवशंकरप्पा को 23 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘आयु संबंधी समस्याएं थीं। वह अंत तक ठीक और सहज थे। दुर्भाग्यवश, उनका निधन शाम 6:20 बजे हो गया।'' दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवशंकरप्पा लंबे समय से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कोषाध्यक्ष रहे और अखिल भारतीय वीरशैव महासभा के अध्यक्ष भी थे, जो प्रभावशाली वीरशैव-लिंगायत समुदाय का शीर्ष निकाय है। वह छह बार विधायक रहे और मंत्री तथा सांसद भी रह चुके थे।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन को लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा समेत कई नेताओं ने उनके निधन को देश और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

भारतीय जनता पार्टी के नेता बी एस येदियुरप्पा ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक प्रिय बड़े भाई को खो दिया है। वह शिक्षा और उद्योग जगत में भी एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!