कल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का भोपाल दौरा, चुनाव से पहले MP में कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं

Edited By Updated: 13 Mar, 2023 09:17 PM

arvind kejriwal and bhagwant mann to visit bhopal tomorrow

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को भोपाल स्थित भेल दशहरा मैदान में आयोजित आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ बड़ी कल्याणकारी घोषणाएं कर सकते हैं

नेशनल डेस्कः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को भोपाल स्थित भेल दशहरा मैदान में आयोजित आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ बड़ी कल्याणकारी घोषणाएं कर सकते हैं। यह जानकारी पार्टी के एक पदाधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि इस रैली से केजरीवाल इस साल के अंत में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। रैली के साथ ‘आप' मध्यप्रदेश की राजनीति में सेंध लगाने का लक्ष्य रख रही है। मध्यप्रदेश में अब तक दो दलों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच ही टक्कर रही है। भाजपा पिछले दो दशकों में केवल 15 महीने छोड़कर अधिकतर समय सत्ता पर काबिज है।

रैली के आयोजकों ने बताया कि रैली में केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। आप के एक नेता ने रैली स्थल से ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘इस रैली में केजरीवाल से कुछ बड़ी घोषणाएं करने की उम्मीद है। हम दिल्ली में बहुत सस्ती बिजली, गरीबों को मुफ्त गुणवत्ता वाली शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश में वर्तमान भाजपा नीत सरकार द्वारा ये चीजें नहीं दी जा रही हैं। यहां बिजली और स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत महंगी हैं।'' उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ‘आप' इस रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी।

मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की हाल में घोषणा करने वाली ‘आप' पिछले साल जुलाई-अगस्त में स्थानीय निकाय चुनावों में अपने प्रदर्शन से उत्साहित है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप' ने मध्यप्रदेश में अपने पहले ही नगरीय निकाय चुनाव में 6.3 प्रतिशत मत हासिल करने का दावा किया है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि प्रदेश के कुल 14 नगर निगमों में महापौर पद के लिए हुए चुनाव में हमारी पार्टी का उम्मीदवार सिंगरौली से जीता और ग्वालियर एवं रीवा में हम तीसरे स्थान पर रहे।

शहरी निकायों में पार्षदों के पदों के लिए आप ने लगभग 1,500 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जिनमें से 40 जीते थे, जबकि 135 से 140 दूसरे स्थान पर रहे। पार्टी के एक नेता ने दावा किया कि गैर दलीय आधार पर हुए पंचायत चुनावों में ‘आप' समर्थित उम्मीदवारों ने जिला पंचायत सदस्यों के 10 पदों, 23 जनपद सदस्यों, 103 सरपंचों और 250 पंचों पर जीत हासिल की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!