यात्री ध्यान दें! नई दिल्ली स्टेशन से अब नहीं मिलेंगी 5 दर्जन ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया नया रूट प्लान

Edited By Updated: 08 Feb, 2026 01:06 PM

attention passengers five dozen trains will no longer depart from new delhi

दिल्ली की रेल व्यवस्था में आने वाले समय में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में गिने जाने वाले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को आधुनिक रूप देने की तैयारी तेज कर दी गई है। स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने के लिए...

नेशनल डेस्क: दिल्ली की रेल व्यवस्था में आने वाले समय में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में गिने जाने वाले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को आधुनिक रूप देने की तैयारी तेज कर दी गई है। स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने के लिए रेलवे ने अहम फैसला लिया है। इसके तहत नई दिल्ली स्टेशन से करीब पांच दर्जन ट्रेनों को हटाकर अन्य स्टेशनों से चलाने की योजना बनाई गई है। रेलवे का मानना है कि इससे न सिर्फ निर्माण कार्य आसान होगा, बल्कि यात्रियों की भारी भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

भारी भीड़ बनी सबसे बड़ी चुनौती
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोजाना लगभग 300 ट्रेनें संचालित होती हैं और यहां हर दिन चार लाख से अधिक यात्री आते-जाते हैं। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों और ट्रेनों के बीच निर्माण कार्य करना काफी मुश्किल हो रहा था। यही वजह है कि रेलवे ने स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या कम करने का निर्णय लिया है, ताकि पुनर्विकास का काम बिना रुकावट आगे बढ़ सके।


इन स्टेशनों से चलेगी शिफ्ट की गई ट्रेनें
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हटाई जाने वाली ट्रेनों को राजधानी के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भेजा जाएगा। इनमें पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला, तुगलकाबाद जंक्शन, सब्जी मंडी, आनंद विहार, गाजियाबाद और बिजवासन स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा सराय रोहिल्ला से चलने वाली कई ट्रेनों को भी बिजवासन स्टेशन से संचालित करने की योजना है। इससे नई दिल्ली के साथ-साथ सराय रोहिल्ला स्टेशन पर भी भीड़ का दबाव कम होगा।


पहाड़गंज की ओर से शुरू हुआ पुनर्विकास
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का जिम्मा रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है। इस परियोजना पर काम पहाड़गंज साइड से शुरू हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन की अत्यधिक व्यस्तता अब तक काम में सबसे बड़ी रुकावट थी, लेकिन ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर शिफ्ट करने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।


बिजवासन स्टेशन बनेगा अहम केंद्र
इस पूरी योजना में बिजवासन रेलवे स्टेशन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, बिजवासन स्टेशन अगले छह महीनों में पूरी तरह तैयार हो जाएगा। यहां आठ प्लेटफॉर्म बनाए जा रहे हैं। पहले पेड़ों की कटाई को लेकर कुछ अड़चनें थीं, लेकिन अब सभी जरूरी अनुमतियां मिल चुकी हैं। उम्मीद है कि जुलाई तक स्टेशन तैयार होते ही सराय रोहिल्ला से करीब तीन दर्जन ट्रेनें बिजवासन से चलाई जाएंगी।


यात्रियों को लंबे समय में मिलेगा फायदा
हालांकि शुरुआत में यात्रियों को ट्रेन के स्टेशन बदलने के कारण कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन भविष्य में इसका बड़ा लाभ मिलने वाला है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आधुनिक और सुविधाजनक रूप में बदलने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और भीड़भाड़ से राहत भी मिलेगी। रेलवे का कहना है कि यह बदलाव यात्रियों के सफर को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!