Indian Railways का बड़ा एलान: त्योहार पर यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, रेलवे चलाएगा 1410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 03:03 PM

passengers will not face any problems during the festive season the railway

होली के त्योहार से पहले घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। इस बार रेलवे ने भीड़ और टिकट की समस्या को कम करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की है। रेल मंत्रालय के अनुसार, होली के दौरान यात्रियों की सुविधा को...

नेशनल डेस्क: होली के त्योहार से पहले घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। इस बार रेलवे ने भीड़ और टिकट की समस्या को कम करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की है। रेल मंत्रालय के अनुसार, होली के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है। जरूरत पड़ने पर इन ट्रेनों की संख्या 1500 तक भी बढ़ाई जा सकती है। ये सभी स्पेशल ट्रेनें मार्च महीने में अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी, ताकि त्योहार के समय बढ़ने वाली यात्रा मांग को आसानी से संभाला जा सके।

पिछले साल से ज्यादा ट्रेनों का होगा संचालन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल 2025 में होली के मौके पर कुल 1144 स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप ऑपरेट किए गए थे। इस बार उससे कहीं ज्यादा ट्रेनों को ट्रैक पर उतारने की तैयारी है। रेलवे का मकसद है कि यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़े और भीड़भाड़ के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।


पूर्व मध्य रेलवे निभाएगा सबसे बड़ी भूमिका
रेल मंत्रालय के अनुसार, अलग-अलग जोनों को यात्रियों की संख्या और रूट की मांग के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व मध्य रेलवे सबसे ज्यादा 285 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। पश्चिमी भारत में यात्रियों की भारी आवाजाही को देखते हुए पश्चिम रेलवे 231 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। वहीं मध्य रेलवे 209 और दक्षिण मध्य रेलवे 160 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है।


उत्तर और पूर्वी भारत में भी बढ़ेगी कनेक्टिविटी
उत्तर रेलवे द्वारा 108 और उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 71 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे 66 ट्रेनों का संचालन करेगा। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व तटीय रेलवे दोनों ही 62-62 स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत देंगे। इन ट्रेनों का उद्देश्य प्रमुख शहरों और राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है।


दक्षिण और पश्चिम भारत में भी खास इंतजाम
दक्षिण पश्चिम रेलवे होली के दौरान 47 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगा, जबकि पश्चिम मध्य रेलवे ने 43 ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। दक्षिण रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 39 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 15 ट्रेनों का संचालन करेगा। क्षेत्रीय मांग को पूरा करने के लिए कोंकण रेलवे 9 और पूर्वोत्तर सीमा रेलवे 2 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।


यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर रेलवे का फोकस
रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय रेलवे देश के सभी बड़े त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। होली के मौके पर भी रेलवे की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके, सफर आरामदायक हो और लोग बिना किसी परेशानी के अपने घर पहुंचकर त्योहार मना सकें।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!