मुंबई में महंगा होगा ऑटो-टैक्सी का सफर, 1 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

Edited By Updated: 27 Aug, 2026 05:52 AM

auto taxi fares to become more expensive in mumbai

मुंबई में सीएनजी से चलने वाली काली-पीली टैक्सी और तिपहिया से यात्रा करना एक सितंबर से महंगा हो जाएगा। परिवहन प्राधिकरण ने बुधवार को किराये में संशोधन का आदेश जारी किया। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र...

मुंबईः मुंबई में सीएनजी से चलने वाली काली-पीली टैक्सी और तिपहिया से यात्रा करना एक सितंबर से महंगा हो जाएगा। परिवहन प्राधिकरण ने बुधवार को किराये में संशोधन का आदेश जारी किया। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (एमएमआरटीए) ने टैक्सी के किराये में दो रुपये और तिपहिया के किराये में एक रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी।

उन्होंने कहा कि टैक्सी में शुरू के 1.5 किलोमीटर की यात्रा करने का न्यूनतम किराया 31 रुपये से बढ़कर 33 रुपये हो जाएगा। वहीं, तिपहिाया का न्यूनतम किराया 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये होगा। महाराष्ट्र के परिवहन सचिव की अध्यक्षता में हुई एमएमआरटीए की बैठक के दौरान चार सदस्यीय खटुआ समिति से मिले सुझाव के आधार पर पिछले बृहस्पतिवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

बैठक के ब्योरे को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। संशोधन के बाद टैक्सी का प्रति किलोमीटर किराया 20.66 रुपये से बढ़कर 21.90 रुपये हो जाएगा। इसी तरह तिपहिया का प्रति किलोमीटर किराया 17.14 रुपये से बढ़कर 18.22 रुपये किया गया है। आरटीओ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीटर को नयी दरों के अनुसार समायोजित (कैलिब्रेट) कराने के बाद ही नया किराया वसूल किया जा सकेगा। इसके लिए एक सितंबर से नवंबर के अंत तक का समय दिया गया है। तय अवधि में मीटर का 'कैलिब्रेशन' नहीं कराने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जा सकता है।

एमएमआर में इससे पहले टैक्सी और तिपहिया के किराये में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी एक, फरवरी 2025 से लागू हुई थी। करीब 18 महीने बाद एक बार फिर किराये में संशोधन किया गया है। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार की ओर से तिपहिया और कैब चालकों की मराठी भाषा बोलने की दक्षता संबंधी जांच भी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!