मेरे बेटे पर तरस खाइए, उसे बचा लीजिए.... अयांश के पिता हाथ जोड़कर अपने बच्चे के लिए मांग रहे मदद

Edited By Updated: 21 Aug, 2021 02:36 PM

ayansh s father is asking for help for his child with folded hands

मासूम अयांश का दर्द किसी से छिपा नहीं है। इस 10 महीने के बच्चे की जान बचाने के लिए उसके माता-पिता सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। अब इसी बीच  अयांश के पिता का भावुक कर देना वाला वीडियो सामने आया है, जिसतें वह कह रहे हैं मेरे बच्चे को बचा लो, चाहे...

नेशनल डेस्क:  मासूम अयांश का दर्द किसी से छिपा नहीं है। इस 10 महीने के बच्चे की जान बचाने के लिए उसके माता-पिता सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। अब इसी बीच  अयांश के पिता का भावुक कर देना वाला वीडियो सामने आया है, जिसतें वह कह रहे हैं मेरे बच्चे को बचा लो, चाहे मुझे जेल में डाल दो।

PunjabKesari

वायरल हो रहे वीडियो में अयांश के पिता कहते सुनाई दे रहे हैं कि मैं आलोक कुमार सिंह मेरे बच्चे का नाम अयांश है जो एक गंभीर बीमारी से ग्रसित है। प्लीज हाथ जोड़कर प्रार्थना है, भगवान का रूप है बच्चा. आपके घर में भी बच्चे होंगे. बच्चे से किसी तरह का कोई दुर्भावना न रखिए उसे बचा लीजिए। वह आगे कहते हैं कि  मैं बेबस पिता अपने बच्चे के जीवन की भीख आप सबसे मांग रहा हूं। 

PunjabKesari
आलोक कुमार कहते हैं कि  सरकार या आप लोगों की नजर में कहीं भी गलत हूं तो मेरी संपत्ति बेचकर तथा मुझे जेल में डालकर मेरे बच्चे को बचा लें ।आलोक कुमार बार-बार यही कह रहे हैं कि  प्लीज मेरे बच्चे को बचा लिए आप लोग कृपया अफवाह न फैलाइए। हाथ जोड़कर विनती है सभी भाई लोगों से कि बच्चे को बचा लीजिए आप लोग। दरअसल, अयांश को दुर्लभ मस्क्युलर अट्रोफी नामक बीमारी है, जो जानलेवा है और इसके इलाज के लिए जिस इंजेक्शन की जरूरत है उसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है। 

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!