कुएं में गिरी बेटी को बचाने उतरे पिता की भी डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Edited By Updated: 04 Sep, 2026 10:46 PM

father drowns while trying to save daughter who fell into a well

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार को कुएं में गिरी 20 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए उसमें कूदे उसके 50 वर्षीय पिता की भी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बरघाट के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) ललित गाठे ने बताया कि घटना सुबह करीब...

नेशनल डेस्क : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार को कुएं में गिरी 20 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए उसमें कूदे उसके 50 वर्षीय पिता की भी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बरघाट के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) ललित गाठे ने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजे कुरई थाना क्षेत्र के खापा गांव में हुई। उन्होंने बताया कि चेतना पटले कुएं की मुंडेर पर जमी काई के कारण फिसल गई और कुएं में जा गिरी।

गाठे ने बताया कि बेटी की मदद के लिए पुकार सुनकर उसके पिता रोशनलाल पटले कुएं में कूद गए। उन्होंने बताया कि दोनों ने कुएं में लगे पानी के पंप से जुड़े पाइप को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पाइप निकल गया। बारिश के कारण कुआं पानी से भरा हुआ था और दोनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के शव बाहर निकाले गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!