LPG Scam Alert: सावधान! गैस सिलेंडर की डिलीवरी के नाम पर खाली हो रहे बैंक अकाउंट, इस नए स्कैम से ऐसे बचें

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 03:05 PM

bank accounts being drained under the guise of gas cylinder delivery

मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत में भी रसोई गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा है और कई राज्यों में सिलेंडर की किल्लत देखी जा रही है।

नेशनल डेस्क: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत में भी रसोई गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा है और कई राज्यों में सिलेंडर की किल्लत देखी जा रही है। इस समय का फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं और LPG सिलेंडर के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड करने लगे हैं।

सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए ठगी
साइबर अपराधी अब WhatsApp, SMS और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को “Pay Now, Get Gas Tomorrow” जैसे मैसेज भेजकर ठग रहे हैं। इन मैसेज के जरिए लोगों को जल्दी सिलेंडर डिलीवर करने का लालच देकर एडवांस पेमेंट करने के लिए प्रेरित किया जाता है। जैसे ही कोई व्यक्ति दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेमेंट करता है, उसका पैसा सीधे साइबर अपराधियों के खाते में चला जाता है।


फर्जी विज्ञापन और नकली लिंक
साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर गैस कंपनियों के नाम और लोगो का इस्तेमाल करके फर्जी ऐड्स बनाते हैं। इन विज्ञापनों में लोगों को नकली लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस तरह के फर्जी लिंक पर जाकर लोग अपनी बैंक डिटेल्स शेयर कर देते हैं और साइबर अपराधियों के जाल में फंस जाते हैं।


गैस कंपनियों ने जारी किया अलर्ट
इंडेन, भारत गैस और HP गैस जैसी कंपनियों ने चेतावनी जारी की है कि असली गैस कंपनियां कभी भी पहले पेमेंट करने के लिए नहीं कहती। लोग केवल आधिकारिक वेबसाइट या SMS के जरिए ही LPG सिलेंडर बुकिंग करें।


सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय

  • कभी भी किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • किसी अनजान वेबसाइट पर अपनी बैंक डिटेल्स या UPI, OTP शेयर न करें।
  • LPG सिलेंडर बुक करने के लिए हमेशा कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट या SMS का ही इस्तेमाल करें।

    फ्रॉड होने पर तुरंत करें शिकायत
    अगर किसी के साथ फ्रॉड हो जाता है, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। जल्दी शिकायत करने पर फ्रॉड की राशि रिकवर करने की संभावना बढ़ जाती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!