बंगाल चुनाव: तीसरे चरण के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, टॉलीगंज से लड़ेंगे बाबुल सुप्रियो

Edited By Updated: 14 Mar, 2021 04:31 PM

bengal election bjp released list of candidates for third phase

भाजपा ने बंगाल के तीसरे चरण के लिए होने वाले चुनावों के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। भाजपा ने 27 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। भाजपा ने टॉलीगंज से बाबुल सुप्रियो को टिकट

नेशनल डेस्क: भाजपा ने बंगाल के तीसरे चरण के लिए होने वाले चुनावों के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। भाजपा ने 27 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। भाजपा ने टॉलीगंज से बाबुल सुप्रियो को टिकट देकर मैदान में उतारा है। उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि अभिनेता यशदास गुप्ता को चंडीतला से टिकट दिया गया है। सांसद लॉकेट चटर्जी चुरचुरा से चुनाव लड़ेंगी।

PunjabKesari

वहीं पायल सरकार बेहाला ईस्ट से चुनाव लड़ेंगी। अंजना बासु सोनारपुर साउथ से, राजीव बनर्जी डोमजुर से और अलीपुरद्वार से अशोक लाहिरी को टिकट दिया गया है। स्वप्न दास गुप्ता तारकेश्वर विधानसभा सीट से, सांसद निशीथ प्रमाणिक दिनहाटा से चुनाव लड़ेंगे।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!