Bengaluru: पति का खौफनाक खेल – शिवरात्रि की रात Mercury इंजेक्शन, 9 महीने तक दर्द सहती रही पत्नी, आखिरकार मौत

Edited By Updated: 27 Nov, 2025 04:32 PM

bengaluru businessman mercury basavaraju m bengaluru attibele woman died

बेंगलुरु के अटिबेले इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की नौ महीने लंबी जीवन-और-मौत की जंग के बाद मौत हो गई। मृतक महिला विद्या ने अपने पति बसवराज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पारा इंजेक्शन देकर उसकी जान लेने की...

नेशनल डेस्क:  बेंगलुरु के अटिबेले इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की नौ महीने लंबी जीवन-और-मौत की जंग के बाद मौत हो गई। मृतक महिला विद्या ने अपने पति बसवराज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पारा इंजेक्शन देकर उसकी जान लेने की कोशिश की थी। इस मामले को अब घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास के गंभीर आरोप के रूप में देखा जा रहा है।

विद्या ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 18 मई 2025 को बसवराज से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उसके अनुसार, पति और ससुर बार-बार उसे अपमानित करते थे, पागल कहकर बुलाते थे और कई बार घर में बंद भी रखते थे। साथ ही, उसे अपने रिश्तेदारों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती थी। उनके एक 4 वर्षीय बच्चे के साथ यह स्थिति और भी चिंताजनक बनी रही।

पारा इंजेक्शन के बाद अस्पतालों की दौड़
विद्या ने कहा कि 26 फरवरी 2025 की रात उसे अचानक पैर में तेज दर्द हुआ। अगले दिन उसने महसूस किया कि उसके दाहिने पैर में किसी ने इंजेक्शन दिया था। 7 मार्च को अटिबेले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे ऑक्सफोर्ड अस्पताल भेजा गया। जांच में उसके शरीर में पारा पाया गया। सर्जरी के बावजूद पारा उसके शरीर में फैल गया और किडनी समेत कई अंग प्रभावित हुए। उसे डायलिसिस पर रखा गया, लेकिन स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता गया।

पति और ससुर पर गंभीर आरोप
विद्या ने अपने बयान में आरोप लगाया कि बसवराज ने अपने पिता मारिस्वामचारी की मदद से यह वारदात अंजाम दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि नौ महीने लंबी लड़ाई के बाद नवंबर 2025 में विद्या ने दम तोड़ दिया।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!