Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 Nov, 2025 12:26 PM

भरतपुर और लोहागढ़ डिपो के दो प्रशासनिक अधिकारियों का सरकारी दफ्तर में डांस और रासलीला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया। वीडियो सामने आते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को कार्यमुक्त और एपीओ कर...
नेशनल डेस्क: भरतपुर और लोहागढ़ डिपो के दो प्रशासनिक अधिकारियों का सरकारी दफ्तर में डांस और रासलीला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया। वीडियो सामने आते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को कार्यमुक्त और एपीओ कर दिया।
वीडियो का विवाद: ऑफिस में डांस और शृंगार
वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी—सुनील कुमार और गायत्री देवी—अपने कार्यालय में गाना गाते और डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिला अधिकारी गायत्री देवी पुरुष अधिकारी सुनील कुमार का शृंगार करती हुई भी नजर आईं। सुनील कुमार गाना गाते हुए डांस कर रहे हैं, जबकि गायत्री देवी उनके लिए चुनरी पहनाती, तिलक करती और लिपस्टिक भी लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोग अधिकारियों की इस हरकत पर हैरानी, सवाल और मजाक दोनों करने लगे। कुछ ने इसे मनोरंजक बताया, तो कुछ ने इसे सरकारी मर्यादा के लिए चुनौतीपूर्ण करार दिया।
प्रशासनिक कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के उप सहायक महाप्रबंधक ने 10 नवंबर को दोनों अधिकारियों को तुरंत कार्यमुक्त कर एपीओ भेजा। इसके अलावा, दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी जारी है। इस घटना ने न केवल विभागीय मर्यादा पर सवाल खड़े किए, बल्कि सरकारी कर्मचारियों के व्यवहार और पेशेवर आचरण पर भी गंभीर बहस शुरू कर दी है।