Edited By Rohini Oberoi,Updated: 03 Apr, 2026 02:53 PM

अगर आप 5 अप्रैल को होने वाली 'पीएनबी सोल्जराथॉन 2026' (PNB Soldierathon) मैराथन में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने प्रतिभागियों की सुविधा को देखते हुए रविवार के दिन मेट्रो के समय में बड़ा...
DMRC Special Metro Timings 5 April : अगर आप 5 अप्रैल को होने वाली 'पीएनबी सोल्जराथॉन 2026' (PNB Soldierathon) मैराथन में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने प्रतिभागियों की सुविधा को देखते हुए रविवार के दिन मेट्रो के समय में बड़ा बदलाव किया है। मैराथन के दिन मेट्रो सेवाएं अपने निर्धारित समय से कई घंटे पहले शुरू कर दी जाएंगी।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा बड़ा इवेंट
रविवार 5 अप्रैल 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। चूंकि मैराथन सुबह बेहद जल्दी शुरू होती है इसलिए दूर-दराज से आने वाले धावकों को समय पर पहुंचने में दिक्कत न हो इसके लिए DMRC ने अपनी सेवाएं तड़के सुबह 3:00 बजे से ही शुरू करने का फैसला लिया है।
क्या रहेगा ट्रेनों का शेड्यूल?
DMRC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि रविवार सुबह 3:00 बजे से मेट्रो चलनी शुरू होगी। सुबह 3:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक ट्रेनें 30-30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी। सुबह 6:00 बजे के बाद मेट्रो का परिचालन रविवार के सामान्य टाइम-टेबल के अनुसार नियमित रूप से जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: 'तुम बहुत खूबसूरत हो, तुम्हारी बेटी भी...' वर्दी वाले मजनू ASI ने महिला कैदी से किया गंदा सौदा, बोला- 10 हजार दूंगा
इन लाइनों पर मिलेगी सुविधा
यह विशेष व्यवस्था मुख्य रूप से उन लाइनों के लिए की गई है जो मैराथन स्थल (जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम) को दिल्ली-NCR के विभिन्न हिस्सों से जोड़ती हैं। इससे हजारों प्रतिभागियों को देर रात या तड़के टैक्सी या निजी वाहनों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यात्रियों के लिए सुझाव
DMRC ने सलाह दी है कि यात्री समय सारणी को ध्यान में रखकर ही घर से निकलें क्योंकि सुबह 6 बजे तक ट्रेनों के बीच आधे घंटे का अंतर रहेगा। यह कदम राजधानी में बड़े सार्वजनिक आयोजनों के दौरान सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।