फोटो वायरल होने के मामले में पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन को जमानत

Edited By Updated: 07 Feb, 2017 05:00 PM

bihar  rjd  mohammad shahabuddin  court

बिहार में सीवान जिले की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने कारा में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल से सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के मामले में आज जमानत दे दी।

सीवान: बिहार में सीवान जिले की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने कारा में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल से सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के मामले में आज जमानत दे दी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार की अदालत ने यहां मामले में दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को जमानत दे दी। हालांकि जमानत मिलने के बावजूद पूर्व सांसद अभी जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे क्योंकि कई अन्य मामलों में वह दोषी करार दिये जा चुके हैं। 

इससे पहले सांसद की पेशी को लेकर सुबह से ही न्यायालय परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। जेल से लेकर अदालत परिसर तक पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी को पूर्व सांसद के नए लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर जेल अधीक्षक ने मुफस्सिल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!