चलती कार की छत पर रोमांस, दिल्ली की सड़क पर कपल का वीडियो वायरल

Edited By Updated: 09 May, 2026 05:51 PM

delhi viral couple romance car stunt viral

दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर एक कपल की अश्लीलता का वीडियो सामने आया है। जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में एक युवक और युवती चलती कार के ऊपर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस घटना को देखकर सड़क पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए, जबकि...

Delhi Viral Video: दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर एक कपल की अश्लीलता का वीडियो सामने आया है। जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में एक युवक और युवती चलती कार के ऊपर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस घटना को देखकर सड़क पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए, जबकि इंटरनेट यूजर्स ने इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बताया है।

चलती कार पर किया रोमांस
सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहे वीडियो में एक सफेद रंग की कार सड़क पर धीरे-धीरे चलती दिखाई देती है। वीडियो के मुताबिक, कार में बैठा युवक अचानक खिड़की से बाहर निकलता है और कार की छत पर बैठ जाता है। कुछ ही पल बाद दूसरी तरफ बैठी युवती भी आधी बाहर निकलती है और दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। वीडियो में दोनों को खुलेआम रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है। इस दौरान सड़क पर चल रहे कई लोग उन्हें देखकर चौंक जाते हैं। पीछे चल रहे कुछ वाहन चालकों ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

लोगों ने बताया खतरनाक स्टंट
वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इसे सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन बताया। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि चलती कार की छत पर बैठना बेहद खतरनाक हो सकता है। अगर कार अचानक रुक जाती या संतुलन बिगड़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। कुछ लोगों ने इसे सिर्फ सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने की कोशिश बताया। वहीं कई यूजर्स ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग भी की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!